{"_id":"6a63135cce08fefd380c2c22","slug":"fire-breaks-out-in-transformer-at-aligarh-melrose-bypass-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची खलबली, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप होने से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, मची खलबली, कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप होने से जनता परेशान
Fri, 24 Jul 2026 12:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:55 PM IST
सार
मेलरोज बाईपास पर एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। जिससे कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। दमकल ने आग पर काबू पाया। बिजली विभाग की टीम ट्रांसफार्मर को सही करने में लगी है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ शहर के मेलरोज बाईपास स्थित मरघट के पास बृहस्पतिवार देर रात करीब 10:30 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में खलबली मच गई और आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जले ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया और आपूर्ति बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता शहरी अंशुमान यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन