फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FIR sought in Rs 4.80 crore transfer case

Aligarh News: 4.80 करोड़ ट्रांसफर के मामले में एफआईआर की मांग

Wed, 08 Apr 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
FIR sought in Rs 4.80 crore transfer case
अलीगढ़ प​​ब्लिक स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे अमुटा के पदा​धिकारी। अमर उजाला
अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के बैंक खाते से 4.80 करोड़ रुपये शिक्षा समिति के खाते में ट्रांसफर किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस प्रकरण में अब एएमयू शिक्षक संघ (अमुटा) ने गंभीर आपत्ति जताते हुए एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन



मंगलवार को अमुटा के अध्यक्ष प्रो. तुफैल अहमद, सचिव डॉ. अशरफ मतीन, डॉ. जमील अहमद सहित अन्य शिक्षकों ने स्कूल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन



सचिव डॉ. अशरफ मतीन ने आरोप लगाया कि यह लेनदेन फर्जी हस्ताक्षर वाले चेक के जरिये किया गया है, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता का संकेत है। उन्होंने कहा कि इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि स्कूल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष प्रो. तुफैल अहमद ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और बिना देरी के रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। इस मामले में प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव से भी मुलाकात की। कुलसचिव ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed