फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fed up with his wife, the young man shot himself

अलीगढ़ : पत्नी से तंग आकर युवक ने खुद को गोली मारी

Mon, 21 Mar 2022 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fed up with his wife, the young man shot himself
सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित हमदर्द नगर ए में रविवार दोपहर युवक ने अपने पेट में तमंचे से गोली मार ली। पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के परिजनों ने पत्नी व ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अकरम पुत्र नौशाद निवासी हमदर्द नगर ए थाना सिविल लाइन पीओपी डिजाइन का काम करता है। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले जाकिर नगर की सबा के साथ उसका निकाह हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। पिता नौशाद ने बताया कि पति पत्नी में शादी के बाद से ही विवाद चालू हो गया था। पुलिस ने सुलह समझौता कराया था। इसके बाद से पत्नी मायके में जाकर रहने लगी। रविवार सुबह सबा घर आ गई। थोड़ी देर बाद सबा की मां की मौत की सूचना मिली। इस पर अकरम, सबा को लेकर ससुराल घर गया। तीन बजे करीब वह अकेला घर लौटा। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और गेट बंद कर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य व आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा अकरम लहूलुहान पड़ा है। थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया। देर शाम तक पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने ससुरालियों व पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन प्रवेश राणा ने बताया कि घायल का उपचार जारी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहले भी दंपती में विवाद हुआ था। उस वक्त पुलिस ने सुलह कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed