फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father died in a road accident, son is serious

Aligarh News: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा गंभीर

Sun, 09 Feb 2025 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Father died in a road accident, son is serious
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।  संवाद - फोटो : Samvad
थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव पला सल्लू के पास शनिवार देर शाम किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



थाना मडराक क्षेत्र के गांव भकरौला निवासी शेर सिंह (55) मेहनत मजदूरी करते थे। बेटे गंगाराम के साथ शनिवार शाम बाइक से बुलंदशहर के थाना अरनियां क्षेत्र के गांव सुरजावली में रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोनों शाम करीब साढ़े सात बजे पला सल्लू गांव के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाने से पहले ही मौके पर शेर सिंह ने दम तोड़ दिया। बेटे गंगाराम को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी गभाना विनय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।  संवाद

हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।  संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed