फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Father and son beat up the young man for not saying Jai Shri Ram

अलीगढ़ः जय श्री राम न कहने पर पिता-पुत्र ने युवक को जमकर पीटा

Mon, 01 Nov 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Father and son beat up the young man for not saying Jai Shri  Ram
जय श्रीराम न कहने पर पिता-पुत्रों की पिटाई से घायल युवक। - फोटो : HARDUAGANJ
गांव नगला खेम में रविवार सुबह कपड़ों की फेरी लगाने पहुंचे समुदाय विशेष के एक युवक को एक पिता-पुत्र ने रोक कर जय श्रीराम कहने के लिए कहा। फेरी वाला अनसुनी कर जाने लगा तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसके रुपये, कपड़े और मोबाइल छीन लिए। शिकायत पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी आरोपियों ने हाथापाई की। उन्होंने थाने में भी एक हवलदार और सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दोनों आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव सिल्ला निवासी आमिर पुत्र रईसुद्दीन के अनुसार वह रविवार की सुबह नगला खेम में कपड़े बेचने गया था। गांव के देवेश उर्फ राजू और उसके पिता अवधेश ने रास्ते में रोक लिया। जय श्रीराम कहने के लिए कहा। वह चुपचाप जाने लगा तो पिता-पुत्र ने जमकर मारपीट की। उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये, मोबाइल और फेरी के कपड़े छीन लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अवधेश को पकड़ा तो राजू भड़क उठा। उसने एक पुलिस कर्मी के थप्पड़ मार दिया। हंगामा बढ़ते देख पुलिस कर्मी आरोपी पिता-पुत्र को थाने ले गए। थाना परिसर में जीप से उतरते ही दोनों आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। एक हवलदार और सिपाही को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल दोनों आरोपियों को काबू किया। इस दौरान राजू की नाक फूट गई। उसके खून से कई पुलिस कर्मियों की वर्दी सन गई। पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

- दोनों आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनकी हरकतों से गांव के लोग भी परेशान हैं। वे पहले भी ऐसी हरकतें करते रहे हैं। दोनों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार, इंस्पेक्टर हरदुआगंज।

युवक को पीटने वाले पिता-पुत्र को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी।

युवक को पीटने वाले पिता-पुत्र को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी।- फोटो : HARDUAGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed