{"_id":"6712189a4a2b4080e108c2ae","slug":"farmers-create-ruckus-on-atrauli-cooperative-society-for-not-getting-dap-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"DAP Crisis: अतरौली सहकारी समिति पर डीएपी न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा, तड़के सुबह चार बजे से लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DAP Crisis: अतरौली सहकारी समिति पर डीएपी न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा, तड़के सुबह चार बजे से लगी लाइन
Fri, 18 Oct 2024 01:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:43 PM IST
सार
अतरौली में क्षेत्रीय सहकारी समिति उत्तरी और दक्षिणी पर तड़के सुबह चार बजे से ही महिला और किसान लाइन लगाकर बैठ गए। अपराह्न 1 बजे तक भी डीएपी का वितरण शुरू नहीं हो सका। भूखे-प्यासे किसान और महिलाएं बेहद परेशान दिखे।
विज्ञापन
सहकारी समिति पर डीएपी के लिए बैठै किसान और महिलाएं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
महज एक एक बोरी डीएपी पाने के लिए अतरौली में महिलाओं को घर का कामकाज छोड़कर तड़के सुबह से ही लाइन में लगना पड़ रहा है। एक बोरी डीएपी पाना उनके लिए किसी जंग को जीतने से कम साबित नहीं हो रहा।
विज्ञापन
18 अक्टूबर को डीएपी आने की सूचना पर अतरौली में क्षेत्रीय सहकारी समिति उत्तरी और दक्षिणी पर तड़के सुबह चार बजे से ही महिला और किसान लाइन लगाकर बैठ गए। अपराह्न 1 बजे तक भी डीएपी का वितरण शुरू नहीं हो सका। भूखे-प्यासे किसान और महिलाएं बेहद परेशान दिखे। महिलाओं को घरों पर बच्चों के खाने की चिंता थी, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी डीएपी का वितरण शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
डीएपी वितरण शुरू न होने से किसानों ने सहकारी समितियों पर जमकर हंगामा किया और खुलेआम डीएपी की जमाखोरी करने के आरोप लगाए। सचिव हाकिम सिंह और हरिराज ने बताया कि ऊपर से ऑनलाइन लोड शो नहीं करने से वितरण नहीं हो पा रहा है। लोड आते ही वितरण शुरू होगा। दोपहर एक बजे के बाद वितरण शुरू हो सका, तब कहीं जाकर किसान और महिलाओं को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन