फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers celebrated fury day

अलीगढ़ : केंद्र सरकार के वायदे से मुकरने पर किसानों ने मनाया रोष दिवस

Tue, 22 Mar 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated fury day
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के बीते साल नौ दिसंबर को किए गए वायदे से मुकर जाने के विरोध में रोष दिवस मनाया और राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में धरना दिया। प्रदर्शन के एलान को लेकर जिले में सक्रिय भाकियू, किसान सभा, क्रांतिकारी किसान यूनियन, बीएमकेयू के नेता एवं कार्यकर्ता पार्क में एकत्रित हुए।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने एमएसपी की कानूनी गारंटी का वायदा किया था। फसल आने वाली है, लेकिन सरकार ने एमएसपी पर कोई सुनवाई नहीं की। उल्टे हरियाणा समेत तमाम सरकारें मंडी व्यवस्था को बर्बाद करने का आदेश जारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते एमएसपी की कानूनी गारंटी नहीं दी तो 11 से 17 अप्रैल तक पूरे देशभर में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के लखीमपुर कांड में हत्या के दोषियों को जमानत दिलाने, षड्यंत्रकारी अजय मिश्र टेनी के केंद्रीय मंत्रिमंडल में बने रहने को गैर संवैधानिक और राजनैतिक मर्यादा के खिलाफ बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों पर दर्ज मुकदमों को अब तक वापस नहीं लिया है। धरने को संयुक्त किसान मोर्चा की राज्य कमेटी के पदाधिकारी शशिकांत, भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा, पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकंदीलाल शर्मा, क्रांतिकारी किसान यूनियन के मंडल प्रभारी सुरेश चंद्र गांधी, जिलाध्यक्ष ओपी सिंह कमांडो, जिला महासचिव गौरव तेवतिया, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, इरफान अंसारी, बीएमकेयू के प्रो. अशोक प्रकाश, भाकियू अंबावता के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, निर्माण श्रमिक संगठन के रमेशचंद्र विद्रोही, चौधरी नवाब सिंह, गजेंद्र सिंह, इदरीश मोहम्मद, सुभाष शर्मा, योगेश शर्मा, धर्मपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, संजय चौधरी, मुकेश कुमार, महेंद्र शर्मा, सत्येंद्रपाल सिंह, शिवचरन सिंह, गिरीश कुमार, रवि कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार सूर्यवंशी, सत्यवीर सिंह, विनय माथुर आदि मौजूद रहे। इस मौके पर किसान नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी एएसडीओ कोल को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed