फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmers and laborers protest against smart meters

Aligarh: स्मार्ट मीटर के विरोध में किसान-मजदूरों ने किया कार्यालय का घेराव, 9 दिसंबर को महापंचायत की चेतावनी

Thu, 27 Nov 2025 10:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 10:33 AM IST
सार

किसानों ने खुला ऐलान किया कि गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे और कटे कनेक्शन तत्काल जोड़े जाएं। चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 9 दिसंबर को लाल डिग्गी पर स्मार्ट मीटर विरोधी महा पंचायत की जाएगी।

विज्ञापन
Farmers and laborers protest against smart meters
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा, क्रांतिकारी किसान यूनियन, भाकियू हरपाल, भाकियू सुनील समेत दर्जनभर संगठनों के साथ ग्रामीणों ने बुधवार को लाल डिग्गी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का दो घंटे तक घेराव किया। जबरन स्मार्ट मीटर लगाने, फर्जी बिजली चोरी के मुकदमे थोपने और बेतहाशा बढ़ते बिलों के खिलाफ गुस्साए लोगों ने जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


नगला कलार, बैंक कॉलोनी, बीमा नगर, चर्च कॉलोनी, नगला मसानी सहित शहरी उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने डिजिटल मीटर लगाने की मांग की। जिरौली डोर क्षेत्र के किसानों पर दर्ज सभी फर्जी मुकदमे वापस लेने और मौजूदा एसडीओ-जेई को हटाने की मांग भी उठी। मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव ने किसानों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग टस से मस नहीं हुए। किसानों ने खुला ऐलान किया कि गांवों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे और कटे कनेक्शन तत्काल जोड़े जाएं। 
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 9 दिसंबर को लाल डिग्गी पर स्मार्ट मीटर विरोधी महा पंचायत की जाएगी। इस मौके पर शशिकांत, सुन्दर सिंह बालियान, रमेश चंद्र विद्रोही, एडवोकेट ओ.पी. शर्मा, इदरीश मोहम्मद, सूरजपाल उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, वीरेन्द्र धूसिया, बलवीर सिंह , विनोद गौतम, सत्यवीर चौधरी, सुल्तान, पुष्पेंद्र चौधरी, देवेंद्र यादव, शकुंतला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान और मजदूरों ने कलेक्ट्रेट तक किया मार्च

दिल्ली बॉर्डर पर 13 महीने चले किसान आंदोलन और 736 शहादतों की पांचवीं वर्ष गांठ पर 26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा, भाकियू, सीटू समेत तमाम किसान-मजदूर संगठनों ने डॉ. अंबेडकर पार्क घंटाघर से कलेक्ट्रेट तक विशाल मार्च निकाला। ट्रैक्टरों और निजी वाहनों से आए हजारों लोगों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
लाल डिग्गी कार्यालय पर स्मार्ट मीटर को लेकर धरना देते किसानों को समझाते अधिकारीसंयुक्त किसान मोर्चा नेता शशिकांत ने कहा कि 9 दिसंबर 2021 को एमएसपी की गारंटी, मुकदमे वापसी और बिजली बिल रद्द करने के वादे किए गए थे, लेकिन सरकार सभी वचनों से मुकर गई। यह किसान-मजदूरों के साथ धोखा है। भाकियू जिला अध्यक्ष सुंदर सिंह बालियान ने 380 दिन की लड़ाई को याद कर फिर से सशक्त आंदोलन की चेतावनी दी। मजदूर नेताओं ने चारों श्रम संहिताओं को मजदूरों पर हमला बताते हुए कहा कि 8 घंटे काम का अधिकार छीनकर कारपोरेट को खुली छूट दे दी गई है। करीब डेढ़ बजे शुरू हुआ पैदल मार्च तस्वीर महल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। 


अपर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित 16-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें एमएसपी की कानूनी गारंटी, श्रम संहिताएं रद्द करना, कर्जमाफी, मुफ्त बिजली-पेंशन और निजीकरण रोकने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। इस मौके पर अशोक नगोला, वीरेन्द्र अत्री, लवलेश ठाकुर, मंगल सिंह, डी.सी. वार्ष्णेय, मुन्नी लाल उपाध्याय, कृष्णकांत सिंह, सर्वेश सिंह, सत्यवीर सिंह सत्तो, कामरेड ऐहतेशाम बेग, नबाब सिंह, हिना विजारत, मुनेश पाल सिंह, रूपेश कुमार, कैलाश बघेल, विजय पाल सिंह, सुरेश चंद्र गांधी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed