फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer dies after truck collides with tractor

Aligarh Accident: ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, किसान की मौत, परिवार में छाया मातम

Tue, 28 Oct 2025 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 02:12 AM IST
सार

ज्ञानेंद्र शर्मा उर्फ ज्ञानी अपने ट्रैक्टर की सर्विस कराने के बाद पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह राजा के बाग के पास पहुंचे तो पीछे आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया।

विज्ञापन
Farmer dies after truck collides with tractor
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित राजा के बाग के पास 27 अक्तूबर को एक ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव लालपुर निवासी ज्ञानेंद्र शर्मा उर्फ ज्ञानी (55) किसान हैं। 27 अक्तूबर की शाम को वह अपने ट्रैक्टर की सर्विस कराने के बाद पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह राजा के बाग के पास पहुंचे तो पीछे आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया। इसमें ज्ञानेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने ज्ञानेंद्र को मृत घोेषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात को सुचारू कराया। किसाने ने अपने पीछे तीन बच्चों को रोते हुए छोड़ा है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed