फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fake WhatsApp ID created of SSP and Inspector demanding money case filed

Aligarh News: एसएसपी और इंस्पेक्टर की बनाई फर्जी व्हाट्सएप आईडी, मांग रहे रुपया, मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Feb 2023 07:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 07:50 PM IST
सार

अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी के रविवार को पुलिस लाइन में दरोगा भरती के नियुक्ति पत्र बांटने संबंधी फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली रामवकील की ओर से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर रुपये मांगने के संदेश लोगों तक पहुंचे।

विज्ञापन
Fake WhatsApp ID created of SSP and Inspector demanding money case filed
व्हाट्सएप - फोटो : amar ujala

विस्तार

साइबर हैकर किसी भी हद तक गुजर जा रहे हैं। अब अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी के नाम की फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों से रुपये मांगे जा रहे हैं। साथ में इंस्पेक्टर कोतवाली रामवकील के नाम से भी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों को रुपये मांगने संबंधी संदेश भेजे जा रहे हैं। जब यह पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया, तो मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई है। उसकी पहचान गैर प्रांत के साइबर हैकर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बनाई एसएसपी की फर्जी व्हाट्सएप आईडी
एसएसपी कलानिधि नैथानी के रविवार को पुलिस लाइन में दरोगा भरती के नियुक्ति पत्र बांटने संबंधी फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाई गई है। जिसमें 8001215236 मोबाइल नंबर का प्रयोग किया गया है। इसमें एसएसपी की फेसबुक आईडी से जुड़े उन फेसबुक दोस्तों को संदेश भेजे जा रहे हैं, जिनके नंबर फेसबुक आईडी पर दर्ज हैं। उनसे रुपयों की मांग जरूरत बताकर की जा रही है और कल तक वापसी का भरोसा दिया जा रहा है। दोपहर में यह जानकारी खुद एसएसपी को हुई तो वे दंग रह गए। 
विज्ञापन


बनाई इंस्पेक्टर की फर्जी व्हाट्सएप आईडी
इसी दौरान इंस्पेक्टर कोतवाली रामवकील की ओर से फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर रुपये मांगने के संदेश लोगों तक पहुंचे। उनकी आईडी पर मोबाइल नंबर 7718490234 का प्रयोग किया गया है। इन दोनों प्रकरणों का संज्ञान लेकर साइबर सेल की टीम को लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर प्रांत का है व्यक्ति
यह काम एक ही व्यक्ति के द्वारा गैर प्रांत से किए जाने की जानकारी साइबर जांच में मिली है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की टीम लगी है। लोगों से अपील की गई है कि इस तरह के संदेश से भ्रमित न हों। न किसी तरह का लेनदेन करें और जरूरत समझें तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed