फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Environmentalist Vijay Pal Baghel at Raja Mahendra Pratap Singh University

RMPSU: पर्यावरणविद् विजय पाल बघेल पहुंचे विवि, स्नातक विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

Sun, 10 Aug 2025 05:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 05:12 PM IST
सार

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पर्यावरणविद् विजय पाल सिंह बघेल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और दिन प्रतिदिन कम हो रहे प्रतिव्यक्ति वृक्षों की वजह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया।

विज्ञापन
Environmentalist Vijay Pal Baghel at Raja Mahendra Pratap Singh University
उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पर्यावरणविद् विजय पाल सिंह बघेल - फोटो : विवि

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया। उन्हें पर्यावरण संरक्षण और प्रगति में आने के लिए प्रेरित किया गया। 9 अगस्त को उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पर्यावरणविद् विजय पाल सिंह बघेल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और दिन प्रतिदिन कम हो रहे प्रतिव्यक्ति वृक्षों की वजह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया।

विज्ञापन


डीएस कॉलेज के प्रो. सुभाष चौधरी ने सही मौसम में पौधरोपण और उनकी देखभाल के बारे में जानकारी दी। विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की मदद के लिए विवि हमेशा तत्पर है बशर्ते आप सही दिशा में मेहनत करो। डॉ. देवेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. फराह अकरम ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को दूर किया। डॉ. प्रीती चौधरी ने विश्वविद्यालय में उपलब्ध सभी जानकारियों को साझा किया।
विज्ञापन

पोधारोपण
विवि परिसर में बरगद का पौधा रोपा गया। इस अवसर पर डॉ. अशोक शार्मा, डॉ. बबिता शर्मा, डॉ. हरज्ञान सिंह, डॉ. सुरभी गुप्ता, डॉ. प्रियम सिंह, डॉ. दिव्या गुप्ता, डॉ. विष्णु उपाध्याय, डॉ. रुकैया, डॉ. मनोज यादव, डॉ. गगन प्रताप सिंह, डॉ. आयुष गौड़, डॉ. शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे। डॉ. मोहित शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed