फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Environment Day: To save and protect the Earth, lockdown once a year needed.

पर्यावरण दिवस : बचाने को धरा और धरा का श्रंगार, लॉकडाउन कर दें वर्ष में एक बार

Fri, 05 Jun 2020 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Environment Day: To save and protect the Earth, lockdown once a year needed.
फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस, एएमयू - फोटो : CITY OFFICE
इंसानी दखल से लगातार क्षतिग्रस्त हो रहे पर्यावरण को लॉकडाउन में नई संजीवनी दी है। पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अब इस तरह का विचार आकार ले रहा है कि क्यों न प्रत्येक वर्ष 21 दिनों के लिए लॉक डाउन ही घोषित कर दिया जाए, जिससे लगातार इंसानी दखल से नुकसान उठा रहे पर्यावरण को अपनी हालत सुधारने का एक मौका मिल जाए।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइल्ड लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के मुताबिक लॉकडाउन में वन्यजीवों के लिए माहौल बेहतर हुआ है और उनकी गतिविधियां भी बढ़ी हैं। एएमयू भूगोल विभाग के प्रोफेसर अतीक के मुताबिक प्रदूषण का स्तर औसत से भी कम हो गया है। एएमयू वाइल्ड लाइफ साइंस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर अफीफउल्लाह कहते हैं इसमें कोई दो राय नहीं के पिछले दो-तीन महीनों में पक्षियों की चहचहाहट बढ़ गई है। पूरा परिस्थिति का चक्र बेहतर हुआ है। एएमयू कैंपस की बात करें तो वह पक्षी जो दिखाई नहीं देते थे अब दिखने लगे हैं। ऐसे में अगर वर्ष में एक बार 21 दिन के लॉकडाउन की बात हो रही है तो इस विचार में कोई बुराई नहीं है। भूगोल विभाग के प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि वातावरण में कार्बन का स्तर कम हुआ है।
विज्ञापन

सांस लेने वाली वायु का स्तर और उस में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ी है। यह अच्छा संकेत है। दुनिया भर के पर्यावरणविद् वर्ष में एक बार लॉकडाउन की बात अगर कर रहे हैं तो मनुष्य को बचाने के लिए, पृथ्वी को बचाने के लिए यह एक अच्छा कदम होगा। जब से इंसानों ने इनकी हद में डेरा डाला है, देख नदी की लहर लहर पे दर्द का उभरा छाला है। -जॉनी फास्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed