फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entered the house of a girl gangRape

महिला से घर में घुसकर गैंगरेप

Sun, 08 May 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Entered the house of a girl gangRape
गैंगरेप
महानगर से सटे चिरौलिया इलाके में जंगल में बने मकान में रह रहे मजदूर परिवार की पश्चिम बंगाल की महिला से शुक्रवार रात शराबियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। हालांकि शुरुआती सूचना पुलिस को लूट की मिली थी।
विज्ञापन

इस खबर पर दौड़ी पहुंची पुलिस ने घंटों की जांच के बाद मामला गैंगरेप का पाया। इस संबंध में महिला की तहरीर पर क्वार्सी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार पश्चिम बंगाल के दंपति यहां चिरौलिया के पास जंगल में रेलवे लाइन के सहारे बने एक पुराने मकान में रहते हैं। पति दिन में रिक्शा चलाता है और पत्नी घर के पास मौजूद शराब ठेके पर आने वाले शराबियों के लिए बिरयानी बनाकर बेचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास ही एक आम का पेड़ है। अक्सर उस पेड़ से आम तोड़ने को लेकर विवाद होता रहा है। ग्रामीणों की मानें तो महिला वहां आम तोड़ने का विरोध करती है। जिसे लेकर पिछले दिनों भी विवाद हुआ था। उस समय भी महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया था।

अंदेशा है कि उन्हीं में से कोई रात में नशे में घर में घुस गया और महिला संग दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि महिला किसी को पहचान नहीं पा रही। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को पहली सूचना शोर मचने पर लूट की मिली थी। खबर पर पुलिस पहुंची। मगर जांच में महिला ने मामला गैंगरेप का बताया। एसओ क्वार्सी के अनुसार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed