फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encounter in Harduaganj, two robbery accused arrested, one injured

Aligarh: हरदुआगंज में मुठभेड़, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल, तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद

Tue, 24 Sep 2024 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 10:23 PM IST
सार

पुलिस कर्मी बरौठा नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मछुआ पुल की ओर से नहर की पटरी पर एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे जोकि पुलिस देखकर वापस भागने लगे। इस दौरान टीम ने पीछा किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Encounter in Harduaganj, two robbery accused arrested, one injured
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : पुलिस

विस्तार

हरदुआगंज में बरोठा नहर पुल के निकट 23 सितंबर रात डेढ़ बजे वाहन चेकिंग के दौरान हरदुआगंज पुलिस की बाइक सवार लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। लुटेरों ने पुलिस को आता देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से एक लुटेरा घायल हो गया जबकि दूसरे को टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने एक पखवाड़े में दो लूट की घटनाएं की थीं।

विज्ञापन


पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मोनू उर्फ अंग्रेज पुत्र देवेन्द्र निवासी मोहल्ला सिद्ध हरदुआगंज बताया। वहीं दूसरे लुटेरे को टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया, जिसने अपना नाम संजय पुत्र लखमी सिंह मोहल्ला अहीरपाड़ा हरदुआगंज बताया। पुलिस को दोनों अभियुक्तों के पास से लूट के 6050 रुपये, दो तमंचा 315 बोर, तीन जिन्दा व दो खोखा कारतूस समेत घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया तथा अभियुक्त संजय को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड में दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं, इन पर चोरी, गैंगस्टर और लूट जैसे मुकदमे दर्ज हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार के अनुसार 8 सितंबर को सासनी गेट थाना क्षेत्र के होली चौक की निवासी राधा पत्नी नरेश कुमार से अज्ञात बाइक सवार लुटेरे मंगलसूत्र व कुंडल लूटकर भाग गए थे। जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

23 सितंबर रात को वह टीम के साथ बरौठा नहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मछुआ पुल की ओर से नहर की पटरी पर एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे जोकि पुलिस देखकर वापस भागने लगे। इस दौरान टीम ने पीछा किया तो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्म रक्षा में जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो उनमें से एक लुटेरे के पैर बाएं पैर के घुटने में गोली लग गई, जिससे वह गिर गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घायल को इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां वह उपचाराधीन है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विपिन कुमार, दरोगा सुरेंद्र तोमर, दरोगा किशनपाल सिंह, दरोगा अरुण कुमार, आरक्षी हेप सिंह, आरक्षी प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

23 सितंबर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक लुटेरे के घुटने में गोली लगने से वह घायल हो गया। दूसरे को घेराबंदी कर दबोचा लिया है।-सर्जना सिंह, क्षेत्राधिकारी अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed