{"_id":"6ab8310621fda4793f036d42","slug":"emphasis-on-strengthening-the-organization-up-to-the-booth-level-aligarh-news-c-2-gur1004-1076257-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन
बसपा की बैठक में शामिल कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय बैठक शनिवार को गोंडा मोड़ स्थित विजयेंद्र सिंह के आवास पर हुई। इसमें संगठन को सेक्टर और बूथ स्तर तक सक्रिय करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि अलीगढ़-लखनऊ-कानपुर के मुख्य प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि नौ अक्तूबर को लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। इसमें जिले से कार्यकर्ता जाएंगे। मुख्य प्रभारी गोरेलाल ने पदाधिकारियों से गांव और मोहल्लों में नियमित बैठकें करने तथा लोगों से संपर्क बढ़ाने को कहा। मुख्य मंडल प्रभारी शिशपाल सिंह बघेल और योगेश शक्य ने भी संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम एडवोकेट ने पदाधिकारियों से अपने क्षेत्रों में नियमित बैठक और जनसंपर्क कार्यक्रम चलाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता सुरेश गौतम ने और संचालन अशोक सिंह एडवोकेट ने किया। बैठक में विजयेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, मोरध्वज कुशवाहा, रतनदीप सिंह, शैतान सिंह भारती, बंटी, गजराज सिंह विमल, रोशन लाल महौर, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।