{"_id":"661c59df67aa96fcde037174","slug":"electricity-crisis-from-city-to-village-aligarh-news-c-56-1-sknl1012-113727-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शहर से देहात तक रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शहर से देहात तक रहा बिजली संकट
विज्ञापन
जोगिया रमनपुर रोड पर बिजली के खम्बे पर काम करता कर्मी।संवाद
- फोटो : smavad
रविवार को छुट्टी के दिन शहर से लेकर जिले के ग्रामीण इलाकों में चार घंटे तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने की वजह से लोग बेचैन रहे। खासतौर पर पेयजल संकट गहरा गया।
बता दें कि रविवार को निर्बाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने हेतु 33/11 केवी मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित उपकेंद्र के अंतर्गत टाउन-तीन फीडर की 11 केवी लाइन की मरम्मत हुई। जिससे उपकेंद्र से जुड़े प्रगतिपुरम अंतर्गत नवल नगर, अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र, साकेत कॉलोनी, लेबर कॉलोनी, अलीगढ़ रोड, रुहेरी औद्योगिक फीडर और लहरा उपकेंद्र के अंतर्गत 11 केवी के सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह दस से दोपहर दो बजे तक ठप रही।
बिजली गुल रहने की वजह से लोगों की रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा हो गया। लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा लोग सुबह के समय पेयजल संकट से परेशान रहे। दोपहर बाद तक अधिकांश घरों में पानी की टंकी खाली हो गईं। इन्वर्टर भी बोल गए। गर्मी में बिना पंखा, कूलर और एसी के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई। शाम को कार्य पूरा होने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
दूसरी ओर रति का नगला स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी फीडर छौंक पर निजी नलकूप फीडर को अलग करने का काम किया गया। जिसके चलते 33 केवी विद्युत उपकेंद्र सलेमपुर, वाहनपुर, हाथरस जंक्शन व भोपतपुर की विद्युत आपूर्ति सुबह 11 से शाम छह बजे तक ठप रही। इससे ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के घरेलू काम-काज से लेकर सिंचाई कार्य तक ठप पड़े रहे।
बयान--
रविवार को पूरे दिन बिजली गुल रहने की वजह से कामकाज नहीं हो सके। सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर झेलनी पड़ी।
-अमित पौरुष निवासी जोगिया।
रविवार को भी दिन में कई घंटे तक बिजली गुल रहने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी से परेशानी बढ़ गई।
-टिंकू निवासी अलीगढ़ रोड।
33/11 केवी मथुरा रोड ओढ़पुरा स्थित उपकेंद्र के अंतर्गत टाउन-तीन फीडर की 11 केवी लाइन पर मरम्मत हुई। जिसके चलते कुछ इलाकों की आपूर्ति प्रभावित रही। कार्य पूरा होने पर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
-अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत निगम।
बॉक्स:
एसई ने मीटर लगाने व राजस्व वसूली की समीक्षा की
हाथरस। मथुरा रोड स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में शनिवार को अधीक्षण अभियंता मनीष कुमार ने मीटर लगाने, राजस्व वसूली बढ़ाए जाने व बिल वसूली की समीक्षा की। अधीक्षण अभियंता ने बकाया बिल वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता शहर अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता सादाबाद रंजीत जायसवाल सहित अन्य एक्सईएन, एसडीओ, जेई व बिलिंग एजेंसी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-- -

बयान