{"_id":"671e5e59975861b69907b9c0","slug":"elderly-man-who-went-out-for-a-walk-missing-for-14-days-report-filed-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर से टहलने निकला बुजुर्ग नहीं लौटा वापस, 14 दिनों से लापता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर से टहलने निकला बुजुर्ग नहीं लौटा वापस, 14 दिनों से लापता, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 27 Oct 2024 09:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:08 PM IST
सार
वासुदेव वर्मा 14 अक्तूबर को घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। गांव व रिश्तेदारियों में पता किया, मगर वह वहां भी नहीं मिले।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के विकास नगर से घर से टहलने निकले बुजुर्ग 14 दिन से लापता हैं। परिजनों ने हरसंभव स्थान पर तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। अब उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
न्यू एटा चुंगी स्थित विकास नगर गली नंबर-दो के निवासी 80 वर्षीय वासुदेव वर्मा बिजली विभाग से रिटायर्ड हैं। पीड़ित बेटे नरेंद्र कुमार ने बताया कि पिता वासुदेव वर्मा 14 अक्तूबर को घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। गांव व रिश्तेदारियों में पता किया, मगर वह वहां भी नहीं मिले। इस मामले में बड़े बेटे राकेश कुमार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी गांधीपार्क ने बताया कि बुजुर्ग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन