फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly confectionery operator shot near MLA residences

Aligarh: विधायक आवासों के पास बुजुर्ग कान्फैक्शनरी संचालक को मारी गोली, हमलाकर भागे, दुकानदार मेडिकल में भर्ती

Sat, 25 Nov 2023 11:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 11:08 PM IST
सार

अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर में अशोक व उनका बेटा दुकान पर मौजूद थे। तभी पहले एक बाइक पर दो युवक आकर दुकान के सामने रुके और फिर दूसरी बाइक पर दो युवक आकर रुके। पहले यह लोग आपस में बात करते रहे। फिर अचानक एक दूसरे से झगड़ा करते हुए पहली बाइक के सवार दुकान पर चढ़ आए और फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली अशोक के पेट में जा लगी।

विज्ञापन
Elderly confectionery operator shot near MLA residences
घटनास्थल पर पुलिलस अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश में कानून व्यवस्था का राग अलापने वाले सत्ताधारी दल भाजपा को 25 नवंबर देर शाम गुंडों ने आइना दिखाया। शहर के पॉस व दो-दो विधायकों वाली सुरेंद्र नगर कालोनी में एक कॉन्फैक्शनरी संचालक को गोली मारकर बाइक सवार हमलावर भाग गए। पेट में गोली लगने से जख्मी बुजुर्ग दुकानदार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये पूरी घटना दुकानदार के दिव्यांग बेटे की मौजूदगी में हुई। कारण अभी तक उजागर नहीं है। क्वार्सी पुलिस सीसीटीवी की मदद से घटना का खुलासा करने के प्रयास का दावा कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार सुरेंद्र नगर में विधायक अनिल पाराशर वाली गली के मुहाने पर 62 वर्षीय अशोक गुप्ता का आवास है। ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है और नीचे मुख्य रोड साइड कॉन्फैक्शनरी है। उसके बगल वाली गली में भाजपा के ही दूसरे विधायक एमएलसी डा.मानवेंद्र प्रताप सिंह का आवास है। मुख्य रोड पर आसपास और भी कई दुकानें हैं। जहां दिन चहल-पहल रहती है। अशोक गुप्ता का दिव्यांग बेटा दीपू दिन में दुकान संभालता है। शाम को भीड़ व व्यस्तता के चलते खुद अशोक गुप्ता दुकान पर आ जाते हैं और बेटा उनका सहयोग करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल

वाकया आठ बजे के आसपास का है। अशोक व उनका बेटा दुकान पर मौजूद थे। तभी पहले एक बाइक पर दो युवक आकर दुकान के सामने रुके और फिर दूसरी बाइक पर दो युवक आकर रुके। पहले यह लोग आपस में बात करते रहे। फिर अचानक एक दूसरे से झगड़ा करते हुए पहली बाइक के सवार दुकान पर चढ़ आए और फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली अशोक के पेट में जा लगी। इस दौरान अशोक शोर मचाते हुए दुकान के बाहर तक आए और सीढिय़ों पर गिर गए। जिन्हें जख्मी हालत में देख  बेटे ने शोर मचाया। 

यह सब देख हमलावर बाइकों पर सवार होकर भाग गए। बाद में आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए और शोर मचाया। तब आनन-फानन जख्मी अशोक को विष्णुपुरी स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां सग प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां सूचना पर सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह व इंस्पेक्टर क्वार्सी आदि पहुंच गए। प्राथमिक जांच में घटना का कोई कारण उजागर नहीं हुआ है। बेटा भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। घायल फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से सही तस्वीर जानने का प्रयास कर रही है। सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह के अनुसार जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले में सीसीटीवी के साथ-साथ सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed