फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight personalities received Khel Ratna award

Aligarh Exhibition: आठ शख़्सियतों को मिला खेल रत्न सम्मान, खिलाड़ी भी किए गए सम्मानित

Tue, 27 Feb 2024 11:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 11:30 PM IST
सार

विवेक बंसल, इंजी. फसाहत अली, गीतांजलि शर्मा, सुमित सराफ, संजय माहेश्वरी, मनोज शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, मजहर उल कमर को खेल रत्न सम्मान दिया गया।

विज्ञापन
Eight personalities received Khel Ratna award
खेल रत्न सम्मान के बाद समूह चित्र - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ की कृष्णांजलि नाट्यशाला पर खेल के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले आठ लोगों को खेल रत्न सम्मान से नवाजा गया। खेल रत्न से सम्मानित जनों की मेयर प्रशांत सिंघल व एडीए वीसी अतुल वत्स ने तारीफ की। साथ ही उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर हुए खेल रत्न सम्मान समारोह में अलग-अलग खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहे विवेक बंसल (कई खेलों से जुड़ाव-प्रोत्साहन), इंजी. फसाहत अली (क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन), गीतांजलि शर्मा (दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रोत्साहन), सुमित सराफ (क्रिकेट-कबड्डी को प्रोत्साहन), संजय माहेश्वरी (क्रिकेट-कबड्डी को प्रोत्साहन), मनोज शर्मा (मल्लखंभ को प्रोत्साहन), जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन (खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन), मजहर उल कमर (खेलों को प्रोत्साहन) को मेयर प्रशांत सिंघल व एडीए वीसी अतुल वत्स ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला के स्थानीय संपादक कुमार अतुल ने अतिथियों का स्वागत और आभार जताया। संचालन मंडलीय ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहर उल कमर ने किया। मेयर प्रशांत सिंघल व एडीए वीसी अतुल वत्स ने अमर उजाला नुमाइश शिविर में महिला सम्मान कार्यक्रम कराने पर पंकज धीरज, शिविर में टेंट के सामान मुहैया कराने पर सौरभ कुमार, शिविर में होने वाले कार्यक्रम में सहयोग करने पर दिवाकर राघव को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर और उनको पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Trending Videos

इन्हें भी मिला सम्मान

नुमाइश में हॉकी प्रतियोगिता के संयोजक हर्ष कुमार, कुश्ती संयोजक भगत सिंह बाबा, फुटबॉल संयोजक पवन सिंह, शूटिंग संयोजक वेद प्रकाश शर्मा, स्केटिंग संयोजक शिल्पी भारद्वाज, कबड्डी संयोजक मोहम्मद अली, बैडमिंटन संयोजक कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, योग संयोजक मेघराज, हैंडबॉल से प्रशांत सिंह, बास्केटबॉल संयोजक सुनील दत्ता, कराटे संयोजक मिर्जा वसीम बेग, रस्साकसी संयोजक तस्लीम मुख्तार, क्रिकेट संयोजक अब्दुल वहाब, टेनिस संयोजक फरीद उद्दीन, खो-खो संयोजक वली उज्जमा, एथलेटिक्स से हीरा सिंह, वॉलीबाल संयोजक प्रेम सिंह लोधी, पावर लिफि्ंटग मुकेश कुमार, स्केटिंग रोल बॉल से जितेंद्र भारद्वाज, मल्लखंभ संयोजक मनोज शर्मा, पंजा कुश्ती के संयोजक बाबा फरीद आजाद, लॉन टेनिस से हरीराज सिंह और उनकी टीम महापौर प्रशांत सिंघल और अतिथियों ने सम्मानित किया। 

शुभारंभ

स्टेडियम में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट : वत्स
एडीए वीसी अतुल वत्स ने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो बैडमिंटन कोर्ट बनेंगे। यहां पहले से दो कोर्ट बने हैं। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की ओर से बनने वाले कोर्ट से खिलाड़ियों को सहूलियतें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि खेल को प्रोत्साहित करने वाले लोगों को खेल रत्न से सम्मानित करना अमर उजाला की एक सराहनीय पहल है। यहां खिलाड़ियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

फिट रहेंगे तो देश बढ़ेगा : प्रशांत 
मेयर प्रशांत सिंघल ने कहा कि अगर आप फिट रहेंगे तो देश और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले अब खेल सुविधाएं ज्यादा बढ़ी हैं। पहले स्टेडियम में आने तक डर लगता था, क्योंकि भाजपा सरकार नहीं थी। जब वह अभ्यास के लिए स्टेडियम आना चाहते थे, तो अपहरण होने का अंदेशा था, इसलिए घरवालों ने मना कर दिया था। घर में ही इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बना दिया था। अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अमर उजाला ने खेल रत्न से लोगों को सम्मानित किया है, वह सराहनीय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed