{"_id":"649ad4a2efb9376e56052837","slug":"eid-prayer-time-fixed-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद: ईद की नमाज का समय हुआ तय, शहर मुफ्ती बोले- खुले स्थानों पर न हो कुर्बानी, गोश्त ढंककर ले जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद: ईद की नमाज का समय हुआ तय, शहर मुफ्ती बोले- खुले स्थानों पर न हो कुर्बानी, गोश्त ढंककर ले जाएं
Tue, 27 Jun 2023 06:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:27 PM IST
सार
जामा मस्जिद ऊपरकोट पर सुबह छह बजे, शम्सी मस्जिद ऊपरकोट पर सुबह 6:15 बजे, मस्जिद बू अली शाह टीला पर सुबह 6:30 बजे, नई ईदगाह पर सुबह 6: 30 बजे, पुरानी ईदगाह पर सुबह 7:15 बजे, भुजपुरा एवं नीवरी के नमाजी 7:15 बजे पुरानी ईदगाह में नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन
बकरीद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने जनपदवासियों को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए उनके नाम एक संदेश भी जारी किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि ईद के दिन नमाजी अपने मोहल्ले की मस्जिद में नमाज अदा करें। सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने की कोशिश न करें।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा है कि पहले तो मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज पढ़ें, फिर भी यदि ज्यादा नमाजी हैं तो मस्जिदों के अलावा शादी हॉलों में जमात का इंतजाम कर लिया जाए। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा है कि मोहल्ले के लोग अपनी सुविधा अनुसार 05:45 बजे से 09 बजे तक का समय निर्धारित कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ मुख्य मस्जिदों में होने वाली नमाजों का समय निर्धारित करते हुए बताया है कि जामा मस्जिद ऊपरकोट पर सुबह छह बजे, शम्सी मस्जिद ऊपरकोट पर सुबह 6:15 बजे, मस्जिद बू अली शाह टीला पर सुबह 6: 30 बजे, नई ईदगाह पर सुबह 6: 30 बजे, पुरानी ईदगाह पर सुबह 7:15 बजे, भुजपुरा एवं नीवरी के नमाजी 7:15 बजे पुरानी ईदगाह में नमाज अदा करेंगे। उन्होंने बकरीद के पर्व पर सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर कुर्बानी न करने एवं गोश्त को ढ़ककर ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाने- ले जाने की भी अपील की है।
विज्ञापन