फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Education ministers protest against legislators

शिक्षामित्रों ने नारेबाजी कर विधायकों का किया घेराव

Mon, 31 Jul 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 31 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Education ministers protest against legislators
विधायक अनिल पाराशर के आवास सुरेंद्र नगर में ज्ञापन देते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षामित्रों का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार को शिक्षामित्रों ने बरौली विधायक दलवीर सिंह और कोल विधायक अनिल पाराशर का उनके निवास पर पहुंचकर घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। आंदोलित शिक्षामित्रों ने इस नारेबाजी भी की। वहीं, शिक्षामित्र से समायोजित एक शिक्षक की सदमे में मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय किन्हुआ ब्लॉक चंडौस में तैनात था। उप्र. प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक की मृत्यु पर शोक जताया है। 
विज्ञापन


शिक्षामित्रों का आंदोलन रविवार के दिन भी जारी रहा। काफी तादाद में शिक्षामित्र पहले पूर्व मंत्री एवं बरौली से भाजपा विधायक दलवीर सिंह के निवास पर पहुंचे। शिक्षामित्रों ने विधायक को घेरकर अपनी वेदना बताई। उनका कहना था कि सरकार उनकी समस्या को लेकर ठोस कदम उठाए।
विज्ञापन


उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इसलिए कानून में संसोधन कर उनका समायोजन वैध किया जाए। तात्कालिक रूप से शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापकों का वेतनक्रम अनवरत रूप से प्रदान किया जाए। इसके बाद शिक्षामित्र कोल विधायक अनिल पाराशर के निवास पर पहुंचे। उन्होेंने विधायक का घेराव कर यही मांगें दोहराई। दोनोें विधायकों के निवास पर शिक्षामित्रों ने नारेबाजी की। दोनोें विधायकों ने आंदोलित शिक्षामित्रों को यथासंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल विधायक ने इसे लेकर सीएम को पत्र लिखा है। इसमें शिक्षामित्रों द्वारा दिए ज्ञापन का उल्लेख करते हुए कहा है कि शित्रामित्रों की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए। प्रदर्शनकारियों में सुनील शर्मा, विनय यादव, हरेंद्र सिंह, रिषीपाल सिंह, विनय यादव, विनोद कौशिक, प्रेमपाल सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। 


इधर, शिक्षामित्र से समायोजित हुए अध्यापक गजेंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। इस बारे में प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रिषीपाल सिंह, महामंत्री हरेंद्र सिंह ने बताया कि गजेंद्र सिंह प्राथमिक विद्यालय किन्हुआ ब्लॉक चंडौस में तैनात थे। समायोजन निरस्त के आदेश के बाद सदमे से तबियत बिगड़ गई थी। 29 जुलाई को उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां मौत हो गई। संघ के पदाधिकारियों ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed