फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Educated man could be a traitor , they pose a threat to the country

शिक्षित व्यक्ति भी हो सकता है देशद्रोही, इनसे देश को खतरा

Mon, 10 Aug 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 10 Aug 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
याकूब मेनन की फांसी को लेकर सवाल उठाने वालों पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संजय जोशी ने निशाना साधा है। उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से देशद्रोही बताया। उन्हाेंने कहा कि ऐसा नहीं है कि शिक्षित व्यक्ति देशद्रोही नहीं हो सकता। ऐसे लोग देश केलिए खतरा हैं।
विज्ञापन


जोशी रविवार को आरएसएस द्वारा एसवी कॉलेज के रघुनाथ हाल में आयोजित श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान संघ नेताओं ने  प्रधानमंत्री से मतभेद को लेकर चर्चित संजय जोशी को मीडिया से पूरी तरह दूर रखा। हालांकि कार्यक्र्रम की समाप्ति पर मीडिया द्वारा केंद्र सरकार से संबंधित सवालों के संक्षिप्त जवाब में कहा कि सरकार अच्छा कार्य कर रही है। इससे पूर्व कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि व्यक्ति में दोष आ जाता है, इसलिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भगवा ध्वज को गुरु मानता है।
विज्ञापन


 उन्होंने एक चर्चित कहानी सुनाते हुए स्वयं सेवकों से कहा कि समाज के लिए आप कोई भी काम करेंगे, आलोचना होगी ही। इससे डर कर रुकें नहीं बल्कि संगठन का कार्य करते रहें। संजय जोशी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भी याद किया। उन्हाेंने कहा कि जिस देश ने हमपर शासन किया, उसके पांच उपग्रह भारत ने अंतरिक्ष में छोड़े। । उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि आज भारत में मकान बड़े हो रहे हैं, लेकिन कुटुंब छोटे होते जा रहे हैं। श्री जोशी ने पड़ोसी देशों में अशांति का उल्लेख करते हुए कहा कि चीन एवं पाकिस्तान भारत को अस्थिर करना चाहते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति विनोद गर्ग ने की। महानगर संघ चालक सूरजपाल सिंह, महानगर सह संघ चालक सुनील कुमार, नारायणदत्त शर्मा, संजीव राजा, सुनील पाली, मानव महाजन, डॉ. राजीव अग्रवाल, पूनम बजाज, रघुराज सिंह, जयदीप गौड़, विवेक सारस्वत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में शामिल होने से कई भाजपा नेताओं ने परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed