{"_id":"661989c7d9d93ab9d00c9694","slug":"drunkard-destroys-shiva-idol-aligarh-news-c-112-1-sali1002-100771-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शराबी ने खंडित की शिव की मूर्ति, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शराबी ने खंडित की शिव की मूर्ति, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 13 Apr 2024 12:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:51 AM IST
सार
11 अप्रैल को शराबी रात करीब दस बजे गांव के बाहर स्थित मंदिर पहुंचा। उसने पहले मंदिर के बाहर रखे तखत को तोड़ दिया। इसके बाद मंदिर के अंदर भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया और भाग निकला।
विज्ञापन
गांव रूखाला के मंदिर में क्षतिग्रस्त की गई मूर्तियों को दुरुस्त करते लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
11 अप्रैल की देर रात गांव रुखाला में एक शराबी ने मंदिर के बाहर रखे तखत सहित मंदिर के अंदर स्थापित भगवान शिव की मूर्ति खंडित की। 12 अप्रैेल की सुबह लोगों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाल ने बाजार से नई मूर्ति मंगवाकर पूजा-अर्चना के साथ पुन: मंदिर में स्थापित कराई।
विज्ञापन
गांव रुखाला निवासी हसन देव ने बताया कि गांव निवासी अर्जुन पुत्र विजयपाल 11 अप्रैल को शराब पीकर रात करीब दस बजे गांव के बाहर स्थित मंदिर पहुंचा। उसने पहले मंदिर के बाहर रखे तखत को तोड़ दिया। इसके बाद मंदिर के अंदर भगवान शिव की मूर्ति को खंडित कर दिया और भाग निकला। सुबह मूर्ति खंडित देखते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली निरीक्षक बालेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाजार से नई मूर्ति मंगवाकर पूजा-पाठ के साथ मंदिर में स्थापित करा दिया गया है।
विज्ञापन