{"_id":"6261b39517b7b816b627a350","slug":"drivers-of-officers-breaking-traffic-rules-aligarh-news-ali2898140170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे अधिकारियों के चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे अधिकारियों के चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से जागरूक करने वाले अधिकारी ही नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के चौथे दिन जब संभागीय परिवहन कार्यालय में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जा रहा था, उस वक्त कई अधिकारियों के चालक शहर में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे।
अमर उजाला की पड़ताल में पाया गया कि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा आम जनता भी यातायात नियमों के प्रति सजग नहीं है। शहर के सेंटर प्वाइंट, रामघाट रोड, दीवानी कचहरी रोड, कलक्ट्रेट, पड़ाव दुबे, रेलवे स्टेशन, गांधी पार्क बस स्टैंड आदि स्थानों पर लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। चार पहिया वाहनों के चालक बिना सीट बेल्ट लगाए नजर आए। दोपहिया वाहन चालक भी बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग करते नजर आए।
दुर्घटना से बचने के लिए रात में खाना कम पानी ज्यादा पीएं चालक
सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन आरटीओ कार्यालय के सारथी भवन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से बस, ट्रक, टेंपो, ऑटो, ई-रिक्शा चालक व परिचालकों को फर्स्ट रेस्पांडर प्रशिक्षण के बारे में समझाया। इसमें बताया कि दुर्घटना का प्रमुख कारण नींद और थकान है। इस पर काबू पाने के लिए पर्याप्त नींद व पानी का सेवन करें। यात्रा के दौरान पेट भर खाना न खाएं। दिन में व्यायाम करें।
विज्ञापन
बताया गया कि वाहन की समय-समय पर जांच कराएं। किसी भी प्रकार की कमी होने पर वाहन को न चलाएं। वाहन को मोड़ते शीशों का प्रयोग करें। खराब सड़क व मौसम होने पर वाहन धीमी गति से चलाएं। इस दौरान रोडवेज चालकों व परिचालकों सहित 115 लोगों ने भाग लिया। मौके पर आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन, एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी, आरआई चंपा लाल आदि मौजूद रहे। संवाद