{"_id":"5fca8a168ebc3ecf674fd3ec","slug":"dpc-city-office-news-ali250333477","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूपीसी की मदद से सैनिक ने जीती प्रेम विवाह की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डब्ल्यूपीसी की मदद से सैनिक ने जीती प्रेम विवाह की जंग
विज्ञापन
बुके देकर आर्शिवाद देते डीएम चंद्र भूषण सिंह।
- फोटो : CITY OFFICE
कलक्ट्रेट स्थित वुमन प्रोटेक्शन सेल की मदद से एक सैनिक ने अपने प्रेम विवाह की जंग जीत ली। शुक्रवार को नवदंपती डीएम से आशीर्वाद लेने पहुंचे। डीएम ने बुके देकर उनको शुभकामनाएं दीं।
कुलदीप सिंह जादौन निवासी सिंधौली, गांधी पार्क सेना की राजपूताना रेजीमेंट में सिपाही हैं और वर्तमान में हैदराबाद में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उनकी मुलाकात तनिषा सिसौदिया निवासी गांधी नगर, गांधी पार्क से हुई थी।
मुलाकात के दौरान दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदली और साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। बीते फरवरी माह में परिवार वालों के सामने दोनों ने प्रेम विवाह की इच्छा जाहिर की। इस पर दोनों के परिवार वालों ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, तनिषा के पिता ने कुलदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा तक दर्ज कराने का मन बना लिया था। शिकायत लेकर वह वुमन प्रोटेक्शन सेल के कार्यालय पहुंचे। वहां, अपनी बात रखी। सेल की प्रभारी स्मृति गौतम ने लड़की को बातचीत के लिए बुलाया।
विज्ञापन
लड़की ने मामले की सच्चाई खोल कर रख दी। इस पर उन्होंने दोनों परिवारों की काउंसिलिंग की और दोनों परिवारों को शादी के लिए तैयार किया। बीते 25 नवंबर को दोनों की धूमधाम से शादी हुई। वुमन प्रोटेक्शन सेल प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि नव दंपती सेल की टीम को धन्यवाद देने आए। इधर, डीएम चंद्रभूषण सिंह ने पति-पत्नी को बुके व शुभकामनाएं दीं। साथ ही सेल की टीम के कार्य की प्रशंसा की।