फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do not do chain pulling without reason

अलीगढ़ : बिना वजह न करें चेन पुलिंग, भारी पड़ सकती है मनमानी

Mon, 21 Feb 2022 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Do not do chain pulling without reason
अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो बिना किसी ठोस वजह के अलार्म चेन पुलिंग न करें। इसका उपयोग केवल आपातकाल में ही करें। यदि आप बेवजह चेन पुलिंग करते हैं तो आपका यह कदम काफी भारी पड़ सकता है। इस जुर्म में आपको जुर्माना भरने के साथ ही जेल तक जाना पड़ सकता है। आरपीएफ ट्रेनों में चेन पुलिंग को लेकर यात्रियों के बीच जागरुकता अभियान चला रही है।
विज्ञापन

लेटलतीफी रोकने के लिए रेलवे ने उठाया कदम
सफर के दौरान बिना वजह ही चेन पुलिंग करने से ट्रेनों के संचालन में अनावश्यक देरी होती है। इसको लेकर रेलवे ने देश भर में अभियान छेड़ दिया है। उत्तर- मध्य रेलवे प्रशासन ट्रेनों में बिना किसी ठोस कारण के चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है, जिससे ट्रेनों के संचालन में होने वाली देरी पर अंकुश लगाया जा सके। इसके लिए सभी मंडलों, रेलवे सुरक्षा बल एवं वाणिज्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है
विज्ञापन


ट्रेनों में जन जागरूकता अभियान
रेलवे चेन पुलिंग की रोकथाम के लिए प्रयागराज मंडल में रेलवे सुरक्षा बल व पोस्ट स्तर से टीमें बनाकर जनजागरुकता अभियान चला रहा है। इस अभियान में अलीगढ़ में ही पिछले एक माह में ही 23 लोगों को अकारण चेन पुलिंग करने के आरोप में पकड़कर जेल भेजा गया है। इस अभियान में चेन पुलिंग प्रभावित क्षेत्रों की पहचान की जा रही है। इन स्थानों पर लगातार सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रभावित गाड़ियों में होने वाली अनाधिकृत चेन पुलिंग के खिलाफ गठित रेलवे सुरक्षा बल की स्पेशल टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ट्रेनों में अनाधिकृत अलार्म चेन पुलिंग की रोकथाम को लेकर ट्रेनों, स्टेशन पर उपलब्ध जन उद्घोषणा प्रणाली व सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार कर यात्रियों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है।
- सीएस तोमर, आरपीएफ पोस्ट कमांडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed