{"_id":"653cd713047568802c0cd2a5","slug":"division-of-zones-in-power-corporation-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पॉवर कॉरपोरेशन में जोन का बंटवारा, बदले गए चीफ, अलीगढ़ मंडल में बनाए गए दो जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पॉवर कॉरपोरेशन में जोन का बंटवारा, बदले गए चीफ, अलीगढ़ मंडल में बनाए गए दो जोन
Sat, 28 Oct 2023 03:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Oct 2023 03:10 PM IST
सार
पॉवर कारपोरेशन स्तर से किए गए बदलाव के क्रम में दक्षिणांचल के अलीगढ़ जोन को दो भाग में बांटा है। चूंकि अलीगढ़ जिले में तीन सर्किल और दस से अधिक वितरण खंड हैं। इस लिहाज से अलीगढ़ जिले का एक सर्किल बनाया गया है। वहीं, दूसरे सर्किल में एटा को मुख्यालय बनाते हुए हाथरस व कासगंज जनपद को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बिजली विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉवर कॉरपोरेशन में काम के बोझ को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ मंडल में जोन का बंटवारा करते हुए दो जोन बना दिए हैं। एक जोन में सिर्फ अलीगढ़ जनपद को और दूसरे जोन में मंडल के तीनों जिलों को रखा गया है। वहीं इस बंटवारे के बाद अलीगढ़ जोन के चीफ इंजीनियर भी बदल दिए गए हैं। अब इस पद पर यहां मुख्यालय से नए चीफ इंजीनियर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
पॉवर कारपोरेशन स्तर से किए गए बदलाव के क्रम में दक्षिणांचल के अलीगढ़ जोन को दो भाग में बांटा है। चूंकि अलीगढ़ जिले में तीन सर्किल और दस से अधिक वितरण खंड हैं। इस लिहाज से अलीगढ़ जिले का एक सर्किल बनाया गया है। वहीं, दूसरे सर्किल में एटा को मुख्यालय बनाते हुए हाथरस व कासगंज जनपद को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अलीगढ़ जोन के चीफ आनंद शुक्ला का यहां से आगरा मुख्यालय तबादला कर दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर लखनऊ शक्ति भवन से सुबोध शर्मा को नई तैनाती दी गई है। इसके अलावा यहां देहात सर्किल के एसई राघवेंद्र को प्रोन्नति के साथ पश्चिमांचल में भेजा गया है। अभी उनके स्थान पर किसी की नई तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन