{"_id":"63c54e9f0c513a56cd2a5f13","slug":"district-investors-summit-in-aligarh-on-january-17-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Investors Summit: अलीगढ़ में इंवेस्टर्स समिट 17 जनवरी को, आए 215 निवेशकों के 11500 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Investors Summit: अलीगढ़ में इंवेस्टर्स समिट 17 जनवरी को, आए 215 निवेशकों के 11500 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव
Mon, 16 Jan 2023 06:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:49 PM IST
सार
अलीगढ़ में 17 जनवरी को होने वाले जिलास्तरीय इंवेस्टर्स समिट में 215 निवेशकों द्वारा 11500 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर मुहर लग जाएगी। यह समिट स्व कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में आयोजित होगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ का हैबीटेट सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवेशकों के लिए अलीगढ़ पहली पसंद बना है। 17 जनवरी को होने वाले जिलास्तरीय इंवेस्टर्स समिट में 215 निवेशकों द्वारा 11500 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर मुहर लग जाएगी। यह समिट स्व कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में आयोजित होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन राजधानी लखनऊ में 10 से12 फरवरी के मध्य होना प्रस्तावित है। अलीगढ़ में जिलास्तरीय इंवेस्टर्स समिट का आयोजन शहर के मध्य नवनिर्मित सात मंजिला हैबीटेट सेंटर के भव्य ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। जिसमें 215 इकाईयों द्वारा 11,500 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव उद्यमियों एवं निवेशकों द्वारा दिये जाएंगे।
विज्ञापन
जिलास्तरीय इंवेस्टर्स समिट की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह के अथक प्रयासों से शासन द्वारा आवंटित 6000 करोड़ निवेश के लक्ष्य के सापेक्ष 11500 करोड़ से अधिक की धनराशि के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
इंवेस्टर्स समिट में औद्योगिक निवेश से जुडी औद्योगिक निवेश नीति-2022, एमएसएमईनीति-2022, टैक्सटाईल्स नीति-2022, खाद्य प्रसंस्करण नीति, सोलर नीति, ग्रीन एनर्जी नीति, कुक्कुट पालन एवं मत्स्य नीति सहित प्रदेश सरकार द्वारा निर्गत अन्य नीतियों के प्रस्तुतीकरण के साथ ही इससे जुडी हुई शंकाओं व उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जायेगा।
इस दौरान अलीगढ विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किये जाने वाले ट्रांसपोर्ट नगर से सम्बन्धित पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा। कार्यकम में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों, औद्योगिक संगठनों एवं जनपद के प्रमुख निवेशकों द्वारा भाग लिया जाएगा।