फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dispute over bike collision, gun pointed and threat to kill

Aligarh News: बाइक टकराने पर हुआ विवाद, तमंचा तान दी जान से मारने की धमकी

Mon, 15 Apr 2024 04:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Dispute over bike collision, gun pointed and threat to kill
बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ गाली-गलौज करने व तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पुरानी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना के निकट की बताई जाती है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला तुंदला निवासी नीरज सिंह पुत्र हरी सिंह ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बीते शुक्रवार की रात को आठ बजे वह गांव लुटसान से अमरपुर घना होते हुए सोखना के रास्ते से हाथरस आ रहा था। तभी अमरपुर घना बाईपास से पहले तेजी से आ रहे दूसरे अज्ञात बाइक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब उसने आवाज लगाकर लोगों से मदद मांगी तो दो लोग बाइक से उतर कर आए और तमंचा दिखा कर बोले कि साले अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे। आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed