फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Disposal of 89227 cases in Aligarh Lok Adalat

Lok Adalat: अलीगढ़ में 89227 वादों का निस्तारण, 16 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला, 62 जोड़े साथ भेजे

Sat, 14 Sep 2024 10:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 10:39 PM IST
सार

अलीगढ़ में लगी लोक अदालत में कुल 89,227 वादों का निस्तारण किया गया और 16,91,07,545 जुर्माना के रूप में वसूल किए गए। प्री-लिटीगेशन के माध्यम से कुल 64,697 वादों का निस्तारण करते हुए 16,10,34,644 की समझौता राशि तय की गई।

विज्ञापन
Disposal of 89227 cases in Aligarh Lok Adalat
अलीगढ़ लोक अदालत - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ जिला न्यायालय, अलीगढ, बाह्य स्थित न्यायालयों, तहसील स्तर पर 14 सितंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें कुल 89,227 वादों का निस्तारण किया गया और 16,91,07,545 जुर्माना के रूप में वसूल किए गए। प्री-लिटीगेशन के माध्यम से कुल 64,697 वादों का निस्तारण करते हुए 16,10,34,644 की समझौता राशि तय की गई। जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष संजीव कुमार ने लोक अदालत का दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


62 जोड़े साथ भेजे गए
लोक अदालत आयोजित की गई जिसमे प्रधान न्यायाधीश-परिवार न्यायालय में कुल 68 केस निस्तारण हुए। 11 जोडे साथ गये व अपर प्रधान न्यायाधीश चतुर्थ ने 53 केस निस्तारण किये। सात जोडे साथ में भेजे गए। अपर प्रधान न्यायाधीश प्रथम ने 56 केस निस्तारण किये और 11 जोडे साथ भेजे गये।  अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने 56 केस निस्तारित किये 14 जोडे साथ भेजे और अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय  ने 68 केस निस्तारित किए और 19 जोडे साथ भेजे गये। प्रधान न्यायाधीश की कोर्ट में सभी साथ साथ गए जोड़ो को मिष्ठान खिलाकर हसी-खुशी विदा किया गया।  
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज अग्रवाल, अपर प्रधान न्यायाधीश-चतुर्थ ललितागुप्ता, अपर प्रधान न्यायाधीश नुपुर, अपर प्रधान न्यायाधीश ज्योति सिंह, अपर प्रधान न्यायाधीश ज्ञानेंद्र सिंह, काउंसलर एडवोकेट योगेश सारस्वत, योगेश शंकर भारद्वाज, अनीता गर्ग, शबनम फातिमा और रीडर सौरभ चौधरी, मोहित चौधरी, सुमन वर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, उमेश पाल राघव, शिव शंकर,  महेन्द्र स्वरूप राजा स्टैनो, अनिता, संजीव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

89227 वादों का निस्तारण

लोक अदालत में विवेक त्रिपाठी, पीठासीन अधिकारी, वाणिज्यिक न्यायालय द्वारा 04 वादों का निस्तारण कर 2430026 रुपये की धनराशि वसूल की गयी। जय सिंह पुंढ़ीर, पीठासीन अधिकारी, मोटरयान दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण द्वारा 214 वादों का निस्तारण कर 127361000 रुपये प्रतिकर धनराशि का एवार्ड घोषित कर दुर्घटनाग्रस्त परिवार के सदस्यों को दिलायी गयी। मनोज कुमार अग्रवाल, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, अलीगढ द्वारा 68 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। संजीव कुमार सिंह, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-01 ने एक वाद का निस्तारण कर 500 रुपये, सुभाष चंद्रा अष्टम, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) द्वारा 08 वाद का निस्तारण कर 4000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया। सुरेंद्र मोहन सहाय, अपर जिला जज (पोक्सो) द्वारा 09 वाद का निस्तारण कर 4000 रुपये अर्थदंड वसूल किया। प्रवीन कुमार पांडेय, विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) द्वारा विद्युत अधिनियम के 157 वाद निस्तारित कर 562000 रुपये अर्थदंड वसूल किया। संजय कुमार यादव प्रथम, अपर जिला जज (गैंगस्टर) ने 03 वाद का निस्तारण किया। ऋषि कुमार, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-05 ने 02 वाद का निस्तारण कर 4000 अर्थदंड वसूल किया गया। अभिषेक कुमार वागडिया, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-08 ने 10 वाद का निस्तारण कर 9000 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। नवल किशोर सिंह, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-06 ने 01 वाद का निस्तारण कर 10000 अर्थदंड वसूल किया गया। प्रदीप कुमार राम, अपर जिला जज (पोक्सो) ने एक वाद का निस्तारण कर 500 रुपये, रजनेश कुमार अपर जिला जज कोर्ट संख्या-11 ने 01 वाद का निस्तारण कर 20000 अर्थदंड वसूल किया। अमित कुमार तिवारी, अपर जिला जज कोर्ट संख्या-14 ने 02 वाद का निस्तारण कर 117320 अर्थदंड वसूल किया गया। वीरेंद्र नाथ पांडेय, अपर जिला जज (पोक्सो) कोर्ट संख्या-03 ने 05 वाद का निस्तारण कर 4500 अर्थदंड वसूल किया। राजीव शुक्ला, अपर जिला जज (पोक्सो) कोर्ट संख्या-01 ने 03 वाद का निस्तारण कर 1500 अर्थदंड वसूल किया गया। अंजू राजपूत, अपर जिला जज (एफटीसी) कोर्ट संख्या-01 ने 01 वाद निस्तारण कर1000 अर्थदंड वसूल किया गया। राघवेंद्र मणि, अपर जिला जज (एफटीसी) कोर्ट संख्या-02 द्वारा 04 वाद का निस्तारण कर 41500 अर्थदंड वसूल किया गया। अशोक कुमार सिंह नवम, लघुवाद न्यायाधीश द्वारा 13 वाद का निस्तारण किया गया। शिवम कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 14470 वादों का निस्तारण कर 331700 अर्थदंड वसूल किया गया। प्रशांत शुक्ला, सिविल जज (सी.डि.) द्वारा 25 वादों का निस्तारण कर 17116006-71 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। गजेंद्र सिंह, एसीजेएम कोर्ट संख्या-01 द्वारा 1684 वादों का निस्तारण कर 53220 अर्थदंड वसूल किया गया। कृति सिंह, अपर सिविल जज(सी.डि.) कोर्ट संख्या-01 द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया। प्रिया कुमार राय, एसीजेएम कोर्ट संख्या-03 द्वारा 2076 वाद का निस्तारण कर 8040 अर्थदंड वसूल किया। शिवांग सिंह, एसीजेएम (रेलवे) द्वारा 856 वाद का निस्तारण कर 147190 अर्थदंड वसूल किया गया। यशपाल वर्मा सिविल जज(सी.डि.)/ एफटीसी द्वारा 20 वाद का निस्तारण किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed