फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Discussion intensified on these names for Aligarh BJP mayor candidate

Aligarh News: कुछ घंटों में भाजपा कर सकती है मेयर प्रत्याशी की घोषणा, अलीगढ़ से इन नामों पर चर्चा हुई तेज

Sat, 22 Apr 2023 01:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 22 Apr 2023 01:38 PM IST
सार

आज अक्षय तृतीया पर भाजपा कुछ घंटों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। अलीगढ़ मेयर की चेयर के लिए 50 से अधिक ने दावेदारी की, जिसमें से 19 के लगभग नामों की चर्चा स्थानीय स्तर से लखनऊ-दिल्ली तक तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Discussion intensified on these names for Aligarh BJP mayor candidate
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन के लिए बस दो दिन 23 और 24 अप्रैल शेष हैं। अभी तक भाजपा अलीगढ़ के लिए मेयर, नगर पालिका-पंचायत अध्यक्ष, वार्ड पार्षद और सदस्य की घोषणा नहीं की है। आज अक्षय तृतीया पर भाजपा कुछ घंटों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। अलीगढ़ मेयर की चेयर के लिए 50 से अधिक ने दावेदारी की, जिसमें से 19 के लगभग नामों की चर्चा स्थानीय स्तर से लखनऊ-दिल्ली तक तेज हो गई है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ भाजपा मेयर के लिए इन नामों की चर्चा हुई तेज

  • पूनम बजाज
  • सुमित सराफ
  • जगमोहन गुप्ता
  • डॉ राजीव अग्रवाल
  • विवेक सारस्वत
  • शकुंतला भारती
  • मानव महाजन
  • मनोज अग्रवाल भट्ठा
  • इंजी राजीव शर्मा
  • डॉ विभव वार्ष्णेय
  • आशुतोष वार्ष्णेय
  • संगीता वार्ष्णेय
  • कृष्णा गुप्ता
  • प्रीती वार्ष्णेय
  • वीरेंद्र शर्मा
  • मास्टर ओमप्रकाश
  • कालीचरना वार्ष्णेय
  • अलका गुप्ता
  • सुमित शर्मा सिब्बो


जेपी नड्डा और बीएल संतोष से चर्चा के बाद होगी घोषणा
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में किसी भी मंत्री, सांसद या विधायक के परिवारजन को प्रत्याशी नहीं बनाने की सैद्धांतिक सहमति बनी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम सीएम आवास पर आयोजित भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सात नगर निगम के महापौर, पार्षद और 95 नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया।

विज्ञापन


 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की मौजूदगी में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, अयोध्या, कानपुर,बरेली और शाहजहांपुर नगर निगम महापौर प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशी और 95 नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर मंथन हुआ। पैनल में शामिल प्रत्येक प्रत्याशी के सामाजिक समीकरण और राजनीतिक प्रभाव को लेकर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे से अधिक की चर्चा के बाद अंतिम पैनल तैयार किया गया। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शनिवार को पैनल लेकर दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री संगठन बीएल संतोष से चर्चा के बाद प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। ऐसी उम्मीद है कि आज कुछ ही घंटों में कभी भी घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed