Aligarh: अब अस्पताल के बेड पर हर रोज बिछेगी अलग रंग की चादरें, शिकायतों पर डिप्टी सीएम ने दिया आदेश
स्वास्थ्य मंत्री ने पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में दिनवार रंग-बिरंगे चादर बिछाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों और स्टाफ को ड्रेस कोड में समयानुसार आने का आदेश भी जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब जिला, संयुक्त अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में रोज अलग-अलग रंग की चादरें मिलेंगी। अस्पतालों में बेडों पर चादर न बदलने की लगातार मिल रहीं शिकायतों के मद्देनजर उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश कुमार पाठक ने इसके लिए आदेश जारी किया है।
जिला स्तरीय अस्पतालों में साफ-सफाई और गंदे चादर बिछाने की लगातार शिकायतें सामने आती रहीं हैं। खुद स्वास्थ्य मंत्री भी कई सीएचसी और अस्पतालों के निरीक्षण में इसे पकड़ चुके हैं। 7 नवंबर को दीन दयाल संयुक्त अस्पताल में भी बेडों पर चादर नहीं बिछी थीं। अब स्वास्थ्य मंत्री ने पीएचसी, सीएचसी और जिला अस्पतालों में दिनवार रंग-बिरंगे चादर बिछाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों और स्टाफ को ड्रेस कोड में समयानुसार आने का आदेश भी जारी किया है।
उप मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सभी जिला स्तरीय और ग्रामीण अस्पतालों में रंग-बिरंगी चादर दिन वार बिछाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। - डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ
विज्ञापन विज्ञापन
किस दिन किस रंग की बिछेंगी चादर
- सोमवार-सफेद
- मंगलवार- नारंगी
- बुधवार- हरा
- गुरुवार- पीला
- शुक्रवार- पिंक व हल्का नीला
- शनिवार- गहरा नीला
- रविवार-लाल व भूरा रंग का बिछेगा चादर
कानपुर के अस्पताल में डिप्टी सीएम के सामने आया था मामला
डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ने कानपुर के अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया तो वहां पर बेडों पर गंदे चादर बिछे मिले थे। अलीगढ़ के जिला अस्पताल और डीडीयू अस्पताल में भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।