{"_id":"6217e226b8ae747cda14fed8","slug":"dhanipur-airport-land-of-736-farmers-will-be-acquired-aligarh-news-ali2858723134","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनीपुर हवाई अड्डा : 736 किसानों की जमीन होगी अधिगृहीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर हवाई अड्डा : 736 किसानों की जमीन होगी अधिगृहीत
विज्ञापन
जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में तब्दील होने जा रहे धनीपुर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए सर्वे और सत्यापन का काम पूरा हो गया है। विस्तारीकरण के दायरे में आए तीन गांवों खानगढ़ी, अलहदादपुर एवं निजामतपुर बोरना के 736 किसानों की जमीन आएगी। तीनों गांवों की कुल 137.8102 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा। इसकी कीमत एक अरब 17 करोड़ 22 लाख 94 हजार 400 रुपये आंकी गई है। तहसील कोल की टीम इस प्रारंभिक रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुट गई है। रिपोर्ट फाइनल होने के बाद इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
धनीपुर हवाई अड्डे से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ाने संचालित करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 300 एकड़ भूमि की मांग की थी। इसकी व्यवस्था के लिए तहसील कोल की टीम पिछले कुछ दिनों से जुटी हुई थी। सर्वे दो दिन पहले ही पूर्ण हो गया था। गत दिवस सत्यापन का काम भी पूर्ण कर लिया गया। बृहस्पतिवार को टीम ने तहसीलदार कोल डा.गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में प्रभावित किसानों का प्रारंभिक आंकड़ा भी तय कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट व धनीपुर हवाई अड्डे के प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि इन सभी रिपोर्टों को फाइनल किए जाने का काम चल रहा है। एक दो दिन में फाइनल प्रारूप शासन को भेज दिया जाएगा।
किस गांव में कितनी भूमि और किसान होंगे प्रभावित
-खानगढ़ी-
-कुल प्रभावित रकबा-76.8102 हेक्टेयर
-निजी भूमि-72.4182 हेक्टेयर
-सरकारी-4.392 हेक्टेयर
-मालियत-72.9696900 करोड़
-प्रभावित किसान-436
-अलहदादपुर
-कुल प्रभावित रकबा-12.043 हेक्टेयर
-निजी भूमि-10.705 हेक्टेयर
-सरकारी-1.228 हेक्टेयर
कुल गाटा-33
प्रभावित किसान-93
मालियत-6215000
-निजामतपुर बोरना
-कुल प्रभावित रकबा-48.18 हेक्टेयर
-निजी भूमि-45.935 हेक्टेयर
-सरकारी-2.385 हेक्टेयर
-किसान-187
-मालियत-436382500 करोड़