फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Devotee returning from Mahakumbh dies in road accident

Aligarh News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, एक अन्य घायल

Tue, 18 Feb 2025 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 01:12 AM IST
सार

रात्रि करीब 12.30 बजे यमुना एक्सप्रेस वे के 52-53वें प्वाइंट के बीच नींद की झपकी आने के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें पंकज की मौके पर मौत हो गई व दोस्त संजय घायल हो गया।

विज्ञापन
Devotee returning from Mahakumbh dies in road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात्रि प्रयागराज से लौट रही एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे महाकुंभ से लौट रहे कार सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंकज भारद्वाज (24) पुत्र सुरेंद्र भारद्वाज निवासी प्रताप कॉलोनी खोंडा (गाजियाबाद) मूल निवासी ग्राम जयकोट थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड) अपने दोस्त संजय कुमार के साथ उसकी स्विफ्ट कार में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ से वापस गाजियाबाद जा रहे थे। बीती रात्रि करीब 12.30 बजे यमुना एक्सप्रेस वे के 52-53वें प्वाइंट के बीच नींद की झपकी आने के कारण कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें पंकज की मौके पर मौत हो गई व दोस्त संजय घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश हॉस्पिटल पहुंचाया। मृतक पंकज के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सिमरौठी ने बताया कि कार संजय चला रहा था और उसने सीट बेल्ट लगा रखी थी। पंकज ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी और वो नींद में था। मृतक अपने परिवार में अकेला बेटा था व उससे छोटी एक बहन हैं। घटना में देर रात तक कोई तहरीर नहीं मिली थी। गौर हो कि बीते 24 घंटे के अंदर प्रयागराज से आने-जाने के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर दो घटनाएं घटित हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed