{"_id":"6768f2a7c797a9ce280c0677","slug":"devkinandan-thakur-statement-on-giving-reservation-to-sc-st-and-obc-students-in-amu-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: एससी-एसटी व ओबीसी छात्रों को आरक्षण देने पर देवकीनंदन ठाकुर का आया बयान, जो बोले सुनिए वीडियो में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: एससी-एसटी व ओबीसी छात्रों को आरक्षण देने पर देवकीनंदन ठाकुर का आया बयान, जो बोले सुनिए वीडियो में
Mon, 23 Dec 2024 10:48 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:48 AM IST
सार
एएमयू में एससी-एसटी और ओबीसी को आरक्षण न देने पर कथावाचक देवकीनंदन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि देश के हर विश्वविद्यालय में आरक्षण चाहते हैं, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आरक्षण नहीं देना चाहते। हमेशा सनातनियों के साथ जो दोयम दर्जे की राजनीति होती रही है, यह अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर साथ छात्र नेता
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) इंतजामिया एससी-एसटी व ओबीसी विद्यार्थियों को आरक्षण नहीं देना चाहती है। 22 दिसंबर को वृंदावन में एएमयू आरक्षण संघर्ष मोर्चा की यूनिवर्सिटी में आरक्षण की मुहिम को कथावाचक ने समर्थन दिया। इसके लिए मिस्ड कॉल नंबर का पोस्टर भी जारी किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के हर विश्वविद्यालय में आरक्षण चाहते हैं, लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आरक्षण नहीं देना चाहते। हमेशा सनातनियों के साथ जो दोयम दर्जे की राजनीति होती रही है, यह अच्छी नहीं है। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि सनातनी हिंदू इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
उन्होंने हिंदुओं से आह्वान किया कि यूनिवर्सिटी में आरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान से समस्त हिंदू सनातनी मिस्ड कॉल कर जुड़ें। जनआंदोलन और जुड़ने के लिए मोर्चा द्वारा जारी नंबर 9837372047 पर मिस्ड कॉल करें। इस अवसर पर छात्रनेता अर्जुन सिंह भोलू, छात्रनेता बलदेव चौधरी, छात्र नेता जय यादव, छात्र नेता संजू बजाज, राम अवतार शर्मा, अजय तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन