फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dev deepawali

देव दीपावली पर रोशन हुए मंदिर, हुई विशेष महाआरती

Wed, 13 Nov 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dev deepawali
अचल ताल गिलहराज मंदिर में देव दीपावली पर महाआरती करते योगी कौशल नाथ, विधायक संजीव राजा। - फोटो : CITY OFFICE
कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों को दीये जलाकर रोशन किया गया। वहीं मंदिरों में विशेष महाआरती का आयोजन भी किया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया और दीये जलाए।
विज्ञापन

अचलताल स्थित गिलहराज हनुमान मंदिर में देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम को मंहत योगी कौशल नाथ के सानिध्य में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंदिर परिसर तथा अचलताल स्थित गुमटी पर 21 हजार 111 दीये जलाये। इससे पहले शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। आस्था डांस एकेडमी की आस्था शर्मा व उनके छात्रों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। 06.40 पर दीये जलाना प्रारंभ किया गया। सात बजे गिलहराज मंदिर की महाआरती की गई। इसके बाद महाकाल की आरती हुई। एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, मनीषा मालपाणी, शहर विधायक संजीव राजा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती और ओम प्रकाश मास्टर ने भी आरती की। सुबीर रॉय मित्र मंडल द्वारा पूर्वी अचल सरोवर की साज-सज्जा की जिम्मेदारी निभाई। प्रदूषण कम करने के लिए आकाश रोशन करने वाले बुर्ज छोड़े गए। डेजीनर ग्रुप की दिशा झा व राधे राधे वोमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट की तरफ से रंगोली बनाई गई। इस मौके पर तुषार माथुर, संतोष कुमार, सेंकी पंडित, मुकेश शर्मा, विनोद महाराज, अमलेश अग्रवाल, आर जे कल्पना, राज सक्सेना, अमित चंद्रा अप्पू, राजा सहपऊ आदि मौूद रहे।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गणेश मंदिर पर दीपदान के बाद महाआरती का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी विनय नाथ महाराज ने श्री श्री 108 बाबा राम नाथ योगी ब्रह्मलीन की प्रतिमा मंदिर प्रांगण में स्थापित की। इस मौके पर प्रदीप वर्मा, संतोष वार्ष्णेय, अंकुश महेश्वरी, सोनू, प्रदीप वार्ष्णेय, संदीप वार्ष्णेय, हर्षित लकी, आशीष, विशाल, समक्ष, आशु, संदीप मित्तल, मीडिया प्रभारी ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। भमोला पथवारी राधा कृष्ण जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित सुंदर कांड के पाठ में केपी सिंह, विक्रम सिंह, रजत, बीएश राजपूत, राकेश, जय प्रकाश पाली, सचिन, राजवीर सिंह, भोजराज, मुकेश, पप्पू, महावीर सिंह, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीपार्क बस स्टेंड पर दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल
गांधी पार्क बस स्टेंड स्थित सिद्धपीठ मां चामुंडा मंदिर पर मंगलवार को सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। यहां वंदे भारत सामाजिक संस्था द्वारा राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्तिक पूर्णिमा, भगवान राम की घर वापसी, देव दीपावली पर दीये जलाए गए। इस दौरान हिंदू समाज के लोगों के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हिस्सा लिया और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। इस मौके पर नीरज प्रजापति, भगवान दास, समीप वार्ष्णेय, राजेश कुमार, अनुज, पवन कुमार, चेतन कुमार, राजेश कुमार, मो. अनीस, मो. आसिफ, ताज मोहम्मद, मुदस्सिर उर्रहमान, मुकेश कुमार, कमल कुमार, कुलदीप चतुर्वेदी, हिमांशु गुप्ता आदि मौजूद रहे।

अचल ताल गिलहराज मंदिर में देव दीपावली पर दीपकों से जगमगाता अचल सरोवर।

अचल ताल गिलहराज मंदिर में देव दीपावली पर दीपकों से जगमगाता अचल सरोवर।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed