फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Demurrage charges in forgiveness 'Demand' stranded on railway officer

डेमरेज माफी में ‘डिमांड’ करने पर फंसे रेल अफसर

Wed, 15 Feb 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 15 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
 Demurrage charges in forgiveness 'Demand' stranded on railway officer
demo pic - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर एफसीआई की मालगाड़ी की लोडिंग एवं अनलोडिंग करने वाले एक ठेकेदार ने स्थानीय अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मैसर्स तिरुपति ट्रांसपोर्ट कनवरीगंज के ठेकेदार रोहित शर्मा ने इस अधिकारी की एक शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय, एनसीआर के महाप्रबंधक, लेखा विभाग के उच्चाअधिकारियों को भेजी है। ये पूरा मामला मालगाड़ी की लोडिंग अनलोडिंग से जुड़ा है। जब माल उतारने या चढ़ाने में तयशुदा वक्त से अधिक समय लगता है तो रेलवे इसके लिए डेमरेज और वारफेज शुल्क संबंधित ठेकेदार से वसूल करता है। ठेकेदार इस शुल्क को माफ कराने के लिए रेल प्रशासन से गुहार करते हैं। कई बार ठेकेदारों की दलील को सही मानते हुए ये शुल्क माफ कर दिया जाता है। शुल्क माफ करने के एवज में ठेकेदारों को संबंधित अधिकारियों को भी खुश करना होता है। 
विज्ञापन

ठेकेदार रोहित ने अपनी शिकायत में कहा है कि स्टेशन पर तैनात यातायात लेखन निरीक्षक केके शर्मा ने उससे डेमरेज और दूसरे शुल्कों को माफ करने के एवज में कुल माफ होने वाली धनराशि का एक फीसदी भुगतान सुविधा शुल्क के रूप में मांगा था। जबकि वह खुद केवल आधा फीसदी देेने को तैयार था। एक फीसदी नहीं देने पर अधिकारी ने किसी भी कीमत पर भुगतान नहीं होने देने को कहा। जब इसकी शिकायत उसके उच्चाअधिकारियों से की गई तो वह और भड़क गए। उन्होंने कहा कि अब किसी कीमत में भुगतान नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में संबंधित अधिकारी केके शर्मा का कहना है कि ठेकेदार खुद रेलवे के नियमों कानून का पालन नहीं कर रहा। दबंगई दिखा कर मनमाने ढंग से लोडिंग एवं अनलोडिंग के डेमरेज और दूसरे शुल्कों का भुगतान प्राप्त करना चाहता है। जब ठेकेदार को भुगतान नियमानुसार करने को कहा तो उसने शिकायत कर प्रपंच रच दिया है। इस प्रकरण में उनके अधिकारियों से मिले निर्देशों पर ही काम हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed