फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Delhi case: Builder complained of murder

दिल्ली के बिल्डर की हत्या का मामला उलझा

Mon, 13 Nov 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 13 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi case: Builder complained of murder
दिल्ली के व्यापारी रिजवान की मौत के बाद पोस्टमार्टम घर पर जमा परिजनों की भीड़। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पनैठी-साधु आश्रम लिंक रोड पर स्कोडा कार सहित जलाए गए दिल्ली के ओखला इलाके के बिल्डर रिजवान की हत्या का मामला पेचीदा होता जा रहा है। मृतक के पिता सुल्तान खान ने रिजवान की पहली पत्नी नाजरीन पर शक जताया है जबकि नाजरीन ने दूसरी पत्नी साजिया को गुनाहगार बताया है। रिजवान जिस फिरोज से पैसा लेने अलीगढ़ आया था, उसका भी अब तक पता नहीं चला है। दूसरी ओर जली लाश के अवशेष रविवार को पिता को सौंप दिए गए। इन लोगों ने रिजवान की ननिहाल आगरा ले जाकर इन्हें शाम को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन


  बता दें कि दिल्ली से तगादा करने आए बिल्डर रिजवान की शुक्रवार आधी रात के बाद रस्सी से गला दबाकर हत्या कर उनकी लाश को स्कोडा कार सहित पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया था। चूंकि लाश बुरी तरह जल चुकी थी, इसलिए पोस्टमार्टम में ज्यादा स्पष्ट न होने के कारण डीएनए के लिए सैंपल सुरक्षित किए गए। सुल्तान खान की ओर से अज्ञात लोगों पर तहरीर भी दी गई, जिसके बाद शव पिता के सुपुर्द किया गया। इस दौरान सुल्तान के साथ छोटा बेटा रेहान, दामाद व अन्य परिजन आए थे। रिजवान की पहली पत्नी नाजरीन भी आई थीं। सुल्तान खां ने बताया कि उनकी पत्नी व घर की अन्य महिलाएं आगरा के ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती में मौजूद हैं। इसलिए शव को वहां ले जाया जा रहा है। रिजवान के पांच बहनें व दो भाई हैं। सबसे बड़ी बहन है, रिजवान दूसरे नंबर की संतान था। उसके 10 साल की बेटी पलक भी है।
विज्ञापन


रिजवान हत्याकांड में फिलहाल प्रधानपति की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों की ओर से अपने-अपने तर्क व साक्ष्य दिए जा रहे हैं। उन सभी पहलुओं को जांच में शामिल रखकर आगे बढ़ा जा रहा है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश पांडेय, एसएसपी

पहली पत्नी पर लगाए आरोप
पिता की मानें तो रिजवान ने करीब दस साल पहले नाजरीन से प्रेम विवाह किया था। परिवारीजनाें ने रजामंदी दी थी, लेकिन तीन साल पहले नाजरीन के गलत रवैये और संदिग्ध कार्यप्रणाली को देखते हुए रिजवान ने उससे तलाक ले लिया। इस पर नाजरीन ने तयशुदा मेहर सहित एक फ्लैट भी अपने नाम करा लिया। उसने दूसरी शादी साजिया परवीन निवासी साहिबाबाद से कर ली। तलाक के बाद भी नाजरीन रिजवान की जिंदगी में दखलंदाजी करती थी जोकि दूसरी पत्नी को गवारा नहीं हुआ। साजिया ने भी तलाक ले लिया। बाद में साजिया से विवाद के कारण मुकदमा दर्ज हुआ और रिजवान को जेल जाना पड़ा। 26 अक्तूबर को जेल से छूटे रिजवान को नाजरीन पुराना प्यार और फ्लैट वापस करने का वादा करते हुए अपने घर न्यू अशोक नगर दिल्ली ले गई। सुल्तान का कहना है कि रिजवान का दादरी में करोड़ों की कीमत का नौ सौ गज का एक प्लॉट पड़ा हुआ है। इस प्लॉट पर नाजरीन की नजर है। कई साल पहले भी नाजरीन ने रिजवान को मारने की साजिश रची थी, जिसमें पुलिस ने नाजरीन को संदिग्ध करार दिया था। मगर रिजवान ने ही उसे बचा लिया था। सुल्तान ने बताया कि वह जल्द ही इस मामले में नामजद तहरीर देंगे।


पहली ने दूसरी बीवी पर जताया अंदेशा
पोस्टमार्टम केंद्र पहुंची पहली पत्नी नाजरीन ने खुद और रिजवान के बीच तलाक को सिरे से खारिज किया। उसका कहना था कि पति व उसके बीच किसी तरह का विवाद नहीं रहा। हां, दूसरी शादी के चलते रिजवान उससे कुछ दिन अलग रहा। मगर दूसरी पत्नी साजिया की हरकतें देख उसने दूरी बना ली। नाजरीन का अंदेशा है कि साजिया ने जमीन आदि के लिए हत्या कराई है। अपने ससुर द्वारा जताए गए अंदेशे व आरोपों को उसने सिरे से खारिज कर दिया। उसने यह भी कहा कि जिस फिरोज के पास वह रुपये लेने आए थे, वह भी इस हत्या का हिस्सा हो सकता है। उसने शुक्रवार को शाम 5 से 6 बजे के मध्य रिजवान के अलीगढ़ आने, फिर रात में 11 बजे सिर चकराने और तबियत बिगड़ने और रात दो बजे अंतिम बार एसएमएस मिलने की बात दोहराई। इसके बाद तड़के दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed