फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dec 6 today, Confusion will come in disarray

छह दिसंबर आज, खुराफात की तो आएगी शामत

Wed, 06 Dec 2017 01:54 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Wed, 06 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
dec 6 today, Confusion will come in disarray
एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपते विवेक बंसल व अन्य। - फोटो : Amar Ujala
आज छह दिसंबर है। बाबरी मस्जिद समर्थक इसे काला दिवस के रूप में मनाएंगे, जबकि राम मंदिर समर्थक शौर्य दिवस के रूप में कार्यक्रम करेंगे। इसे लेकर अतिसंवेदनशील शहरों की श्रेणी में शामिल महानगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन


महानगर में 16 प्वाइंटों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा सोमवार से ही सघन चेकिंग व निगरानी अभियान शुरू कर दिया गया है। खुराफातियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अगर किसी ने भी कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने ऊपरकोट जामा मस्जिद व देहली गेट इलाके का जायजा लिया। इस दौरान पीएसी भी साथ रही। उन्होंने बताया कि महानगर में छह दिसंबर को लेकर जिले से शहर को 100 सिपाही व 5 एसओ मिले हैं। दो कंपनी पीएसी व एक कंपनी आरआरएफ भी ली गई है। स्टेशन, होटल, ढाबों, बस स्टैंड, आउट स्कर्ट की बस्तियां, मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। देर रात तक चेकिंग रखी जा रही है। जिन 16 प्वाइंटों को चिह्नित किया गया है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। किसी को कानून नहीं तोड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस भी निगरानी में
पिछले दिनों लखनऊ में रेलवे ट्रैक की पेंड्रोल क्लिप गायब होने के बाद अलीगढ़ समेत प्रदेश भर के संवेदनशील शहरों में एटीएस को निगरानी में लगाया गया है। अंदेशा है कि कहीं खुराफाती किसी शहर में छिपे न हों और वारदात को अंजाम देने की तैयारी न चल रही हो। अब तक मिले इनपुट से यह भी पता चला है कि इस तरह की खुराफातों में शामिल रहने वाले घटना से दो-तीन सौ किमी दूर के शहरों में होटलों में ठहरते हैं और फिर वारदात को अंजाम दे जाते हैं। इसलिए यहां भी होटलों पर एटीएस बराबर नजर बनाए हुए है।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर हो कार्रवाई      
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा फिल्म गेम्स ऑफ  अयोध्या के निर्माता सुनील सिंह के निवास स्थान पर किए गए प्रदर्शन के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नगर एसबी सिंह को दिया। इसमें सुनील सिंह के निवास पर हंगामा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सुनील सिंह के निवास पर खुला तांडव किया। दीवारों पर कालिख पोती और पथराव करके अंदर खिड़कियां और दरवाजे तोड़ डाले। किसी भी व्यक्ति की अस्मिता पर हमला करने वाले इस प्रकार के अराजक तत्वों के विरोध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाए। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसमें प्रत्येक नागरिक को अपने मत की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है। इस मौके पर कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी रहे मधुकर शर्मा, विजय लक्ष्मी सिंह, सुशील गुप्ता, नफीस शेरवानी, शाहिद खान, तबरेज खान, नरेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह चौहान,  सुनील बादशाह, ऋषि भारद्वाज, सोहेल जाहिद भोला, रवेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।


श्रीराम मंदिर निर्माण संकल्प दिवस मनाएंगे
संस्कार भारती ने छह दिसंबर के दिन को श्री राम मंदिर निर्माण संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत आज से प्रतिदिन मंदिरों में जाकर श्रीराम मंदिर के भव्य निर्माण को शंखनाद किया जाएगा। सह जिला संयोजक भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक ने कहा कि छह दिसंबर को विवादित ढांचा विध्वंस के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं, लेकिन अभी तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण नहीं हो सका है। उन्होंने सभी हिंदुओं से आवास एवं प्रतिष्ठानों पर पताका फहराने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed