फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death threat for asking for borrowed money

Aligarh News: उधार लिए रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी

Fri, 28 Jun 2024 05:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Death threat for asking for borrowed money
कोतवाली सदर क्षेत्र के कमला बाजार रग्घा पाठक गली निवासी किरन वार्ष्णेय पत्नी संजय वार्ष्णेय ने कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि दो वर्ष पूर्व राहुल बूटिया पुत्र विनोद बूटिया, निवासी पुष्प बिहार कालोनी भट्टा वाली गली आगरा रोड ने 2.30 लाख रुपये व्यापार के नाम पर लिए थे। स्टांप पेपर पर लिखकर तीन गवाहों के समक्ष यह लेन देन हुआ था। राहुल ने दो लाख तीस हजार रुपये के पांच चेक भी उनको दिए थे। जब उन्हें रुपये की आवश्यकता पड़ी तो उन्होंने राहुल से अपने रुपये मांगे। उसने रुपये देने से मना कर दिया। पैसे वापस मांगने पर राहुल गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। राहुल की मां कहती है अपनी इज्जत चाहो तो दोबारा घर मत आना।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed