फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body removed from pond after 22 hours

Aligarh News: 22 घंटे बाद तालाब से निकाला शव, बतख पकड़ते समय डूब गया था युवक

Wed, 27 Mar 2024 12:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 12:14 AM IST
सार

बिहार के गया जनपद के थाना बाराचारी के गांव लाडू निवासी रवि पुत्र विशेष गांव बहादुरपुर के पास एक ईंट-भट्ठे पर परिवार सहित मजदूरी करता था। 25 मार्च की शाम गांव के समीप तालाब में तैर रही बतखों को पकड़ने के लिए वह तालाब में उतर गया। तीन बतख उसने पकड़ ली। चौथी बतख को पकड़ने के चक्कर में वह गहरे पानी में चला गया, और डूब गया।

विज्ञापन
Dead body removed from pond after 22 hours
तालाब में शव तलाशते गोताखोर - फोटो : संवाद

विस्तार

25 मार्च की शाम गांव बहादुरपुर में बतख कड़ते समय एक युवक तालाब के गहरे पानी में डूब गया। करीब 22 घंटे बाद उसका शव तालाब से निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुलीचंद यादव ने बताया कि बिहार के गया जनपद के थाना बाराचारी के गांव लाडू निवासी रवि पुत्र विशेष गांव बहादुरपुर के पास एक ईंट-भट्ठे पर परिवार सहित मजदूरी करता था। 25 मार्च की शाम गांव के समीप तालाब में तैर रही बतखों को पकड़ने के लिए वह तालाब में उतर गया। तीन बतख उसने पकड़ ली। चौथी बतख को पकड़ने के चक्कर में वह गहरे पानी में चला गया, और डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब के आसपास मौजूद कुछ लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाते हुए बचाने की कोशिश की लेकिन गहराई अधिक होने से वह बचा नहीं सके। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू हुई। मंगलवार को गोताखोरों ने जाल डालकर दोबारा प्रयास शुरू किया जिस पर शाम करीब साढ़े चार बजे शव बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed