Aligarh News: बाग में पड़ा मिला युवक का शव, ई-रिक्शा लूट कर हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि मृतक ई-रिक्शा चालक लोधा के गांव दुनाई का रहने वाला है। उसके ई-रिक्शा को लूट कर उसकी हत्या कर शव को बाग में फेंका गया होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर को बदमाशों ने एक ई-रिक्शा को लूट कर चालक के सिर में गोली मार हत्या कर दी। शव को गांव जिरौली डौर के जंगल में बेरिया के बाग में फैंक कर फरार हो गये। 27 दिसंबर सुबह ग्रामीणों ने बाग में शव को देखा तो लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लोधा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोधा के गांव मोहकमपुर दुनाई निवासी 36 वर्षीय संतराम पुत्र श्यामलाल के परिजनों ने बताया कि म्रतक युवक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। 26 दिसम्बर को सुबह साढे़ दस बजे के करीब घर से ई रिक्शा लेकर अलीगढ शहर के लिए गया था। वह शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों को चिन्ता हुई। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कहीं न मिलने पर युवक के परिजन लोधा थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
27 दिसम्बर की सुबह ग्रामीण लोधा के गांव जिरौली डौर के जंगल में शौच करने के लिए जा रहे थे। जिरौली डौर निवासी रबी के बेरिया के बाग में एक युवक को शव दिखाई दिया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने लोधा पुलिस को दी। सूचना पर लोधा पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने युवक की जेब में मिले आधार कार्ड को देख परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान लोधा के गांव मोहकमपुर दुनाई के संतराम के रूप में हुई। युवक के शव को देख परिजनों के होश उड़ गई। मृतक ई-रिक्शा चालक ने अपने पीछे दो बेटे दो बेटी और पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। लोधा पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहले भी लोधा क्षेत्र में ई रिक्शा चालको के साथ हो चुकी हैं घटनाएं
लोधा के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी लोधा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक के साथ नगदी लूटने और ई रिक्शा लूटकर हत्या कर शव फैंकने की घटनाएं हो चुकी हैं। बदमाश ई-रिक्शा को भाडे़ पर लेकर लोधा क्षेत्र में आते हैंऔर लूट की घटना को अंजाम देकर ई-रिक्शा व नगदी लूटकर फरार हो जाते हैं। लोधा के ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि ई रिक्शा चालक संतराम के पास भी नगदी होगी, जिसे बदमाशों ने देख लिया होगा। ई रिक्शा को भाडे़ पर तय कर लोधा क्षेत्र में ले गए होंगे। उससे नगदी व ई-रिक्शा लूटने का प्रयास किया होगा। विरोधा करने पर बदमाशों ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। शव को बेरिया के बाग में फैंक कर फरार हो गए।
ई-रिक्शा चालक के साथ अगस्त में हुई लूट
रोरावर क्षेत्र के गांव नादावजिदपुर में ई रिक्शा चालक के साथ अगस्त के महिने में ऐसी घटना हुई थी। उससे बदमाशों ने ई-रिक्शा को दो सौ रूपये में भाडे़ पर लोधा के लिए तय किया था। ई-रिक्शा चालक को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में लोधा के पास बंबे पर झाड़ियों में फैंक गए। साथ ही ई रिक्शा व नगदी लूटकर फरार हो गए।