फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dead body of a young man found in the kitchen of Hotel Royal Residency Aligarh

Aligarh News: होटल रॉयल रेजिडेंसी की किचन में मिला युवक का शव, आया था दावत खाने

Thu, 15 Dec 2022 04:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 Dec 2022 04:09 PM IST
सार

अलीगढ़ के सारसौल स्थित होटल रॉयल रेसिडेंसी में एक युवक की लाश किचन में मिली। बताया जा रहा है कि युवक होटल में शादी की दावत खाने आया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dead body of a young man found in the kitchen of Hotel Royal Residency Aligarh
मृतक युवक मनोज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के होटल रॉयल रेजिडेंसी के किचन में सफाई कर्मचारी ने एक युवक की लाश को पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि युवक लॉज में एक शादी की दावात खाने आया था। 

विज्ञापन


थाना बन्नादेवी के सारसौल पर होटल रॉयल रेजिडेंसी में कल गांव भांकरी के रहने वाले भानुपाल सिंह की लड़की की शादी थी। गभाना के चुआवली का मनोज पुत्र प्रेमपाल सिंह शादी में आया था। शादी के बाद सभी चले गए। 
विज्ञापन


आज सुबह जब होटल का एक सफाई कर्मचारी किचन की सफाई करने गया, तो उसने एक युवक की लाश पड़ी देखी। युवक की लाश होटल के किचन में संदिग्ध अवस्था में पाई गई। लाश मिलने से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी युवक की मौत का कारण पता नहीं चला है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारण पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed