{"_id":"69b9f6436f0512c7ce07bf2e","slug":"daughters-will-no-longer-be-afraid-taekwondo-has-given-them-the-power-to-defend-themselves-aligarh-news-c-2-gur1004-931234-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : अब नहीं डरेंगी बेटियां, ताइक्वांडो से मिली आत्मरक्षा की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : अब नहीं डरेंगी बेटियां, ताइक्वांडो से मिली आत्मरक्षा की ताकत
विज्ञापन
टीकाराम कन्या महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओ
- फोटो : samvad
टीकाराम कन्या महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में ताइक्वांडो प्रशिक्षक गुंजन और सोनिया ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। आत्मरक्षा के गुर सीखने पर बेटियां डरेंगी नहीं। ताइक्वांडो से आत्मरक्षा की ताकत मिलेगी।
प्रशिक्षकों ने छात्राओं को वह तरीके बताए, जिससे शरारती तत्वों से सही समय पर सही तकनीक का प्रयोग कर छात्राएं खुद को सुरक्षित रख सकती हैं। अपनी रक्षा में वह पेन, पिन और चिमटी का भी प्रयोग कर सकती हैं।
शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. मंजू लता ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वह किसी भी विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। इसके लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। हिंदी विभाग की प्रो. मिश्कात आबिदी ने कहा कि जैसे-जैसे छात्राओं की शैक्षिक यात्राएं बढ़ रही हैं, उसी तरह चुनौतियां भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने छात्राओं को अपराजिता बनने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उन्हें आत्मविश्वास पैदा करना होगा। मानसिक रूप से सशक्त होना पड़ेगा और लक्ष्य निर्धारित करना होगा। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की डॉ. दीपिका और डॉ. रीता गुप्ता सहित अन्य शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।