{"_id":"642332163ffd1d75760d15f5","slug":"daughter-becomes-witness-against-father-in-mother-murder-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मां की हत्या में पिता के खिलाफ बेटी बनी गवाह, बताया पुलिस को कैसी हुई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मां की हत्या में पिता के खिलाफ बेटी बनी गवाह, बताया पुलिस को कैसी हुई हत्या
Wed, 29 Mar 2023 06:00 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:00 AM IST
सार
तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि उसके सामने मां का कत्ल किया गया। जिस समय यह घटना हुई तो वह डर गई और उसने शोर मचाकर मोहल्ले के लोग एकत्रित किए। बाद में पिता को भागते समय मोहल्ले वालों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
मृतक मां गुड्डो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के रोरावर क्षेत्र के मामूद नगर में मीट के विवाद में महिला की हत्या के आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में मृत महिला की आठ वर्ष की बच्ची को गवाह बनाया है। चश्मदीद गवाही उसकी दर्ज की गई है। ताकि आने वाले समय में मुकदमे में मजबूती रह सके। बयान दर्ज कराने के बाद बच्ची को नाना-नानी के साथ भेजा गया है।
विज्ञापन
बता दें कि मूल रूप से कासगंज ढोलना की 35 वर्षीय गुड्डो की शादी सगीर निवासी मामूद नगर संग हुई थी। रविवार रात पति से मीट लाने के विवाद में उसका झगड़ा हुआ। इसी झगड़े में पति ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में दंपती की तीन बेटियों में सबसे बड़ी नाबिया ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि उसके सामने मां का कत्ल किया गया।
विज्ञापन
जिस समय यह घटना हुई तो वह डर गई और उसने शोर मचाकर मोहल्ले के लोग एकत्रित किए। बाद में पिता को भागते समय मोहल्ले वालों ने पकड़ लिया। सीओ प्रथम ने बताया कि मामले में चार्जशीट तेयार की जा रही है। बच्ची को चश्मदीद गवाह बनाया गया है। आरोपी को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन