फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   daughter and wife died in accident

बेटी का शव लेकर लौट रहा था, हादसे में पत्नी की भी गई जान

Wed, 27 May 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
daughter and wife died in accident
हादसे में मृत प्रीती का फाइल फोटो।
सात माह की बेटी का शव लेकर अपने गांव लौट रहे दंपती की बाइक हाईवे पर गभाना क्षेत्र के पला सल्लू के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि पति घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसा मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे का है। एक के बाद दूसरी मौत की सूचना से परिवार वालों पर गाज गिर पड़ी। रोते बिलखते हुए परिवार के लोग अलीगढ़ में मोर्च्युरी और गभाना के अस्पताल में भर्ती युवक के पास दौड़ पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अकराबाद थाने के गांव जुझारपुर निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र किताब सिंह गाजियाबाद के विजयनगर में किराए पर रहकर किसी कंपनी में काम करते हैं। 3 दिन पहले सत्यवीर सिंह की 7 महीने की बच्ची गुंजन को बुखार आया था। बुखार के चलते सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। बेटी के शव को गांव में दफन करने के लिए बाइक पर बेटी का शव लेकर पत्नी के साथ गांव जा रहे थे। हाईवे पर पला सल्लू में उनकी बाइक के सामने अचानक से एक कुत्ता आ गया। कुत्ते से बचने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पीछे बैठे सत्यवीर की पत्नी प्रीती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यवीर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा होते ही ग्रामीण दौड़कर पहुुंचे और पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव जुझारपुर स्थित सत्यवीर के परिवार में हाहाकार मच गया।

घायल गुड्डी देवी पत्नी रकमवीर सिंह।

घायल गुड्डी देवी पत्नी रकमवीर सिंह।- फोटो : PISAWA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed