{"_id":"6a1bf6576182f935ea03f4d4","slug":"danger-of-storm-and-rain-in-aligarh-for-the-next-two-hours-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Alert: अलीगढ़ में अगले दो घंटे आंधी-बारिश का खतरा, बिजली गिरने की चेतावनी, ये इलाके होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Alert: अलीगढ़ में अगले दो घंटे आंधी-बारिश का खतरा, बिजली गिरने की चेतावनी, ये इलाके होंगे प्रभावित
Sun, 31 May 2026 02:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 31 May 2026 02:21 PM IST
सार
सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, डिबाई, नरौरा, गभाना, जट्टारी, अतरौली, खैर और अलीगढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। इस दौरान बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का अलर्ट
- फोटो : X / @Indiametdept
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने अलीगढ़ समेत आसपास के कई इलाकों के लिए अगले दो घंटे का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अलीगढ़, खैर, अतरौली, गभाना, जट्टारी सहित बुलंदशहर जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं आने की संभावना है।
विज्ञापन
अलर्ट के अनुसार सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, डिबाई, नरौरा, गभाना, जट्टारी, अतरौली, खैर और अलीगढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। इस दौरान बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। किसानों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। तेज हवाओं के कारण कच्चे निर्माण, होर्डिंग्स और पेड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है। प्रशासन ने लोगों से मौसम बिगड़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
प्रमुख बातें
- अगले दो घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
- 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
- गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
- बिजली गिरने का खतरा
- अलीगढ़, खैर, अतरौली, गभाना, जट्टारी समेत कई क्षेत्र प्रभावित