फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dancing-singing and drawing competition held at ACN International School

Aligarh News: एसीएन इंटरनेशनल में हुआ डांसिंग-सिंगिंग और ड्रोइंग कंपटीशन, यह रहा परिणाम

Sun, 29 Dec 2024 11:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Dec 2024 11:32 PM IST
सार

अलीगढ़ के कई सरकारी व निजी स्कूल से लगभग 150 छात्र और छात्राओं ने डांसिंग, सिंगिंग और ड्रोइंग कंपटीशन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Dancing-singing and drawing competition held at ACN International School
प्रतियोगिताओं में विजेता प्रमाणपत्र के साथ - फोटो : आयोजक

विस्तार

अलीगढ़ के कासिमपुर रोड स्थित एसीएन इंटरनेशनल स्कूल में डांसिंग, सिंगिंग और ड्रोइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। डांसिंग में अरुण कुमार और आदित्य कुमार अव्वल रहे। सिंगिंग में हरि कृष्ण विजेता बने।  ड्रोइंग में अदीबा और अंश गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


एसीएन इंटरनेशनल स्कूल में डांसिंग, सिंगिंग और ड्रोइंग कंपटीशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि गवर्मेंट स्कूल के हैड डॉ राज कुमार राघव, एसीएन ग्रुप के चेयरपर्सन डॉ आरए चौधरी, अध्यक्ष डॉ. रईसा चौधरी, डॉ. वसी बेग, डाइरेक्टर जनरल डॉ शकील अहमद, वाइस चेयरमैन डॉ जीशान चौधरी, एसीएन इंटरनेशनल स्कूल डाइरेक्टर एलके पीटर, प्रधानाचार्या फरहा शेरवानी ने फीता काट कर किया। 
विज्ञापन


अलीगढ़ के कई सरकारी व निजी स्कूल से लगभग 150 छात्र और छात्राओं ने डांसिंग, सिंगिंग और ड्रोइंग कंपटीशन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सकलैन जैदी, अलीम जाफरी, प्रतिभा राघव और आरिफ ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डांसिंग में अरुण कुमार - आदित्य कुमार, सिंगिंग में हरि कृष्ण, ड्रोइंग में अदीबा - अंश गौतम ने अव्वल रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निदेशक एलके पीटर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन फैज़ान ने किया। इस दौरान खालिद ,खुर्शीद चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा परिणाम 

डांसिंग कंपटीशन
जूनियर वर्ग 
  • प्रथम- आदित्य कुमार 
  • द्वितीय - नेहा कश्यप 
  • तृतीय - भूमि तौमर
सीनियर वर्ग 
  • प्रथम- अरुण कुमार 
  • द्वितीय - मरियम 
  • तृतीय - कंगना 

सिंगिंग कंपटीशन 
  • प्रथम- हरि कृष्ण 
  • द्वितीय - कारुल चंद्रा 
  • तृतीय - ईशा गुप्ता 

ड्राइंग कंपटीशन 
जूनियर वर्ग 
  • प्रथम- अंश गौतम 
  • द्वितीय - श्रेयन गुप्ता 
  • तृतीय - चारु वार्ष्णेय 
सीनियर वर्ग 
  • प्रथम- अदीबा उस्मान 
  • द्वितीय - रिषभ शर्मा 
  • तृतीय - राशि गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed