फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dalveer Meghwal shown black flags in opposition to, beating

मेघवाल को दिखाए काले झंडे, धुनाई

Wed, 11 Jan 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Wed, 11 Jan 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dalveer Meghwal shown black flags in opposition to, beating
Dalveer Meghwal shown black flags in opposition to, beating - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को काला झंडा दिखा रहे युवकों को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के समर्थकों ने धुन डाला। बड़ी मशक्कत के बाद कुछ युवकों को पुलिस बचाकर ले गई, जबकि कुछ युवक बाजी पलटती देख वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को भाजपा महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अचलताल स्थित रामलीला मैदान में व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल शामिल होने आए थे। जीटी रोड पर डीएस कॉलेज साइकिल स्टैंड के पास जब केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पहुंची तो करीब एक दर्जन युवक अचानक काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी करने लगे। वे लोग दो दिन पहले रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रालोद विधायक ठाकुर दलवीर सिंह का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके साथ ही नारे लगा रहे थे कि बरौली में पैराशूट प्रत्याशी नहीं चलेगा। काले झंडे दिखाने वाले युवक मंत्री की गाड़ी के साथ दौड़ते हुए रामलीला ग्राउंड के गेट पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं दलवीर सिंह समर्थक पहुंच गए और विरोध करने वालों को वहां से हटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद जब युवक नहीं माने तो दलवीर समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखा रहे युवकों की धुनाई शुरू कर दी। कुछ समय तक अचलताल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। कार्यक्रम स्थल से निकलकर लोग सड़क पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता विरोध करने वाले युवकों को जमीन पर गिरा-गिरा कर पीट रहे थे।
बड़ी मुश्किल के बाद कुछ युवकों को बचाकर पुलिस अपने साथ ले गई। जबकि अन्य युवक माहौल देखकर वहां से फरार हो गए। इस घटना से गुस्साए बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने मंच से ऐलान किया कि काले झंडे दिखाने वालों को मजा चखा दूंगा। हाईकमान को सूचित कर दिया है। हमारे सम्मानित नेताओं को काले झंडे दिखाने वाले लोग दिख गए तो इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुंडागर्दी का जवाब वैसे ही दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसपी वाले भाजपाई बनकर विरोध कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को अलीगढ़ में आयोजित परिवर्तन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को भी कुछ युवकों ने काले झंडे दिखाए थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed