फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cyber hacker arrest with amroha

साइबर ठगी में वांछित अमरोहा से गिरफ्तार

Wed, 10 Mar 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
cyber hacker arrest with amroha
प्रेसवार्ता में जानकारी देते एएसपी विकास कुमार। साथ में, साइबर क्राइम के मामले गिरफ्तार मोहम्मद - फोटो : CITY OFFICE
तीन साल पहले मामू भांजा की रहने वाली महिला के साथ साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने आरोपी को अमरोहा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस कुछ आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि सन 2017 में मामू भांजा की डॉ. पल्लवी अग्रवाल से आनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। इस मामले में उन्होंने 2020 में मुकदमा दर्ज करवाया था। उसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पिछले दिनों पुलिस ने साइबर माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अमरोहा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी के रहने वाले मोहम्मद आफाक अंसारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देश भर में शामिल 100 से अधिक ग्रुप से जुड़ा है। फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराना, ओटीपी बेचने और यूजर पहचान बेचने काम में यह ग्रुप शामिल है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में कुछ नए तथ्य प्रकाश में आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस उस दिशा में काम करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर सिपाही से ठगी में चंपारण का गिरोह
एटा निवासी रिटायर्ड सिपाही अमर सिंह के साथ हुई 50 लाख की ठगी के मामले में बिहार के चंपारण के एक गिरोह का नाम सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह में 55 लोग शामिल हैं। पुलिस टीम जल्द बिहार जाकर उस गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारी में लग गई है।
19 जनवरी को अलीगढ़ थाना साइबर क्राइम में एटा के श्याम बिहारी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सिपाही अमर सिंह के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। अमर सिंह की तैनाती हाथरस में थी। 31 दिसंबर 2020 को वह रिटायर हुए थे। 7 जनवरी को उनके खाते में 14 लाख रुपए आने थे। लेकिन इसकी जानकारी अमर सिंह को नहीं थी।

ठगी करने वाले ने खुद को डिप्टी एसपी बताया और कहा कि उनके खाते में यह रकम आएगी। यह बात सुनकर अमर सिंह ने अपने खाते और आधार कार्ड की डिटेल की जानकारी दे दी। इसके बाद अमर सिंह के खाते से 50 लाख रुपए की निकासी हो गई। पूरे लेनदेन को ट्रेस करने पर पता चला कि बिहार के चंपारण से इस पूरे मामले को संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed